मुंबई में उड़ीं लॉकडाउन की धज्जियां, बांद्रा स्टेशन पर जमा हुए हजारों मजदूर

Coronavirus की वजह से देश में आज ही Lockdown बढ़ाया गया है लेकिन मुंबई में Lockdown का भारी उल्लंघन सामने आया है। लोग सड़कों पर उतर आए हैं। बांद्रा स्टेशन पर सैकड़ों मजदूर स्टेशन पर जमा हो गए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। ये मजदूर अपने-अपने राज्य में वापस जाना चाहते हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार इन मजदूरों के खाने का इंतजाम करेगी।हम मजदूरों को समझा रहे हैं कि उनकी परिस्थितियों को सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे।

बता दें कि इससे पहले एसी ही स्थिति दिल्ली में बनीं थी जब Lockdown की घोषणा हुई थी तो भारी संख्या में मजदूर घर जाने के लिए निकले थे। देशव्यापी Lockdown को तोड़ते हुए आनंद विहार बस अड्डे पर जनसैलाब उमड़ पड़ा था। बस अड्डे से जिधर नजर जा रही उधर लोगों का सिर्फ हूजूम ही नजर आ रहा था। लॉकडाउन की सारी व्यवस्थाएं यहां पूरी तरह से चरमरा गई थी।

Lockdown के बाद चारों ओर हुए सन्नाटे को लोगों की भीड़ ने कोलाहल में तब्दील कर दिया था। हर कोई भाग रहा था। जिधर से अमुक इलाके में जाने वाली बस जाने की सूचना आ रही उधर ही लोग भागे जा रहे थे। बाद में गृहमंत्रालय के सख्त होने पर स्थिति काबू में आई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1