साल का आखिरी 14 दिसंबर को Solar Eclipse लगेगा। इस सूर्य ग्रहण का समय शाम आरंभ होकर मध्यरात्रि तक रहेगा। यह वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है। इसका प्रभाव दुनिया में सभी जगह और सभी राशियों पर दिखाई देगा। इसको ग्रहण को खंडग्रास Solar Eclipse माना जा रहा है। भारतीय समयानुसार इस Solar Eclipse का समय शाम 7 बजकर 3 मिनट से आरंभ होगा और इसकी समाप्ति मध्यरात्रि में यानी 15 दिसंबर की रात 12 बजकर 23 मिनट पर होगी। Solar Eclipse की अवधि 5 घंटे की रहेगी।
यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा
14 दिसंबर में लगने वाला Solar Eclipse भारत में नहीं दिखाई देगा, क्योंकि इस सूर्य ग्रहण के समय भारत में रात का समय रहेगा। यह दक्षिण अफ्रीका, प्रशांत महासागर सहित दक्षिण अमेरिका, मैक्सिको सऊदी अरब, कतर, सुमात्रा, मलेशिया, ओमान, सिंगापुर, नॉर्थन मरिना आईलैंड और श्रीलंका में भी देखा जा सकेगा।
देश में नहीं दिखने से इस Solar Eclipse को खंडग्रास कहा जा रहा है। खंडग्रास Solar Eclipse के दौरान मंदिरों के कपाट बंद नहीं होते हैं।
वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष सावधानी की जरूरत
सूर्य ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि इस बार का Solar Eclipse वृश्चिक राशि में ही लगने जा रहा है। Solar Eclipse के दौरान यात्रा करने से बचें। इसके साथ ही वृष, कर्क, तुला और मकर राशि के जातकों को भी सर्तकता बरतनी होगी। खंडग्रास होने के बाद भी Solar Eclipse का प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा। Solar Eclipse के समय 5 ग्रह एक साथ होंगे। इस दौरान चंद्रमा, बुध, शुक्र सूर्य और केतु एक मौजूद रहेंगे।