Nitish Kumar

Lalu Yadav Health Update: लालू यादव की बिगड़ी तबीयत, एयर एंबुलेंस के जरिये लाया गया AIIMS

Lalu Yadav Health Update: राजद नेता लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) को इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिये पटना से दिल्ली लाया गया है। गिरने के बाद उनके हाथ में फ्रैक्चर आ गया था, जिसके बाद पटना के पारस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी यादव को फोन कर लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी और कहा था कि अगर इलाज के लिए किसी भी प्रकार की मदद की जरूरत हो तो वो उन्हें बताएं।


इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बुधवार सुबह उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अस्पताल पहुंच कर लालू (74) का हालचाल जाना और उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बड़े पुत्र एवं विधायक तेजप्रताप यादव, छोटे पुत्र एवं बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव तथा पुत्री मीसा भारती से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने लालू के चिकित्सकों से उनके इलाज के बारे में भी जानकारी ली। मुलाकात के बाद नीतीश (Nitish Kumar) ने कहा, जैसे ही लालू प्रसाद (Lalu Yadav) की तबीयत खराब होने की मुझे जानकारी मिली, हमने बातचीत कर उनका हालचाल जाना। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें इस अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां भर्ती होने के बाद भी हमने जानकारी ली और आज हम उन्हें यहां देखने आए हैं। कुमार ने कहा, पहले से उनकी स्थिति बेहतर है और बेहतर इलाज के लिए वे दिल्ली जा रहे हैं।

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि हमलोगों की भगवान से प्रार्थना है कि लालू प्रसाद (Lalu Yadav) जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। नीतीश कुमार ने कहा कि युवा काल से ही लालू प्रसाद जी से उनका संबंध है। पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख का सरकारी खर्चे पर इलाज कराने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा ,इस बारे में पहले से ही नियम बना हुआ है, सब कुछ सरकार करेगी। हमारी कामना है कि लालू प्रसाद (Lalu Yadav) जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1