कानपुर कांड: अब ढाई लाख इनाम, चौबेपुर थाने के 2 दारोगा और 1 सिपाही निलंबित

कानपुर में चौबेपुर थाने के बिकरु गांव में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। जिसमें अहम खुलासा हुआ है। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के सम्पर्क में आये दो दारोगा और एक सिपाही को कॉल डिटेल के आधार पर सस्पेंड कर दिया गया है। SSP दिनेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरते जाने के कारण थाना चौबेपुर में नियुक्त उप निरीक्षक कुंवर पाल सिंह, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार शर्मा और सिपाही राजीव को निलंबित किया गया है। वहीं इससे पहले SO विनय तिवारी को सस्पेंड किया जा चुका है।

IG रेंज मोहित अग्रवाल ने रविवार को कहा था कि चौबेपुर थाना शक के घेरे में है। जांच कराई जा रही है। धारा 307 के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं रविवार को विकास दुबे का करीबी दयाशंकर अग्निहोत्री पकड़ा गया था। उसने कबूल किया था कि विकास दुबे ने ही पुलिसवालों पर गोली चलाई थी। दयाशंकर ने बताया था कि रेड की खबर विकास को थाने से पता चली थी। जिसके बाद विकास ने 25-30 लोगों को बुलाया था। यह सभी लोग हथियारों से लैस थे।

खुलासा होने के बाद SSP ने उन पुलिसकर्मियों की तलाश शुरू कर दी थी। जो विकास दुबे के संपर्क में थे। चौबेपुर पुलिस थाने के सभी पुलिसकर्मियों के कॉल डिटेल खंगाले गए। कॉल डिटेल खंगालने के दौरान खुलासा हुआ कि चौबपुर के 3 पुलिसकर्मी विकास दुबे के संपर्क में थे। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को इस बात की जानकारी थी कि पुलिस की टीमें दबिश देने के लिए आ रही हैं। विकास ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर हमले का प्लान तैयार कर लिया था। विकास को पुलिस के हर मूवमेंट की जानकारी मिल रही थी। वहीं मोस्ट वांडेट विकास दुबे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1