बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज का जलवा बिखरेने वाली कनिका कपूर की Corona टेस्ट की पांचवी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। कनिका काफी समय से Corona से संक्रमित हैं और उनका इलाज लखनऊ के SGPGI में चल रहा है। इससे पहले Corona की 4 रिपोर्टें पॉजिटिव आई थी।
फिलहाल, कनिका अब Corona संक्रमण से मुक्त हो गईं हैं। लेकिन अभी उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं मिलेगी। बता दें कि कनिका कपूर के अभी तक कुल 6 बार टेस्ट हो चुके हैं। एक टेस्ट उनका KGMU में हुआ तो वही बाकी पांच टेस्ट PGI में किए गए हैं।
जानकारी मुताबिक Covid-19 के मरीजों के लिए पूरी तरह से संक्रमण मुक्त होने के लिए लगातार दो टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आना जरूरी है। इससे पहले SGPGI में हुए कनिका कपूर के 4 टेस्ट निगेटिव आए थे। कनिका कपूर करीब 18 दिन से SGPGI में भर्ती हैं।

