Corona संक्रमण की बात छिपा कर लखनऊ में पार्टियां करती रहीं कनिका कपूर

Corona की चपेट में आईं बॉलीवुड सिंगर Kanika Kapoor के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। आरोप है कि सिंगर ने खुद के Corona संक्रमित होने की बात छुपाई। साथ ही पार्टियों और सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सैकड़ों लोगों की जान खतरे में डाली। फिलहाल सिंगर को एसजीपीजीआई भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। कनिका के परिजनों और उनके स्टाफ को भी आइसोलेट किया गया है। सभी का परीक्षण किया जा रहा है। 15 मार्च को लंदन से लौटने के बाद Kanika Kapoor ने 16 मार्च को लखनऊ के ताज होटल में एक पार्टी रखी थी, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल थे। एक और पार्टी पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी के घर पर भी रखी गयी थी। Kanika Kapoor की इसी पार्टी में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे, सॉसद दुष्यंत सिंह, जितन प्रसाद, यूपी के कई नौकरशाह और मंत्री भी थे।

Kanika Kapoor में Corona संक्रमण पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब यहां हड.कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि इसी पार्टी के दौरान Kanika Kapoor के संपर्क में आने वाले बेकरी मालिक की भी रिपोर्ट Corona पॉजिटिव आई है। इसके अलावा Kanika Kapoor कानपुर में कुछ कार्यक्रमों में शामिल हुईं थीं। हालत यह है कि Kanika Kapoor के आस-पास रहने वाले सभी लोगों में दहशत है। इन 5 दिनों में Kanika Kapoor शहर के एक प्रसिद्ध स्किन क्लीनिक भी गईं। अब यह सभी वीवीआईपी खुद के संक्रमण को लेकर परेशान हैं। सभी ने अपनी जांच आदि करवानी शुरू कर दी है। #KanikaKapoor #CoronaVirusUpdate

बताया जा रहा है कि लंदन से लौटते समय लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर Kanika Kapoor ने स्क्रीनिंग भी नहीं कराई। अधिकारियों की मिली भगत के चलते Kanika Kapoor बिना चेकिंग कराए ही वहां से बाहर आ गईं। जिससे उनमें संक्रमण की जानकारी होने में दूरी हुई। इसके बाद 5 दिन तक वह सार्वजनिक पार्टी आदि में हिस्सा लेती रहीं। जिससे अन्य लोगों को भी मुसीबत में डाला। सोशल मीडिया पर Kanika Kapoor की तीखी आलोचना हो रही है। लोगों ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए सिंगर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही एयरपोर्ट के उन अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग हो रही है, जिन्होने Kanika Kapoor को बिना परीक्षण वहां से निकलने में मदद की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1