कंगना ने चीनी सामान का किया बहिष्कार, कहा-‘ युद्ध में हमें भी लेना होगा हिस्सा’

चीन का विरोध करने के लिए चीनी सामानों का बहिष्कार कर रहे हैं। लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर हुए विवाद के बाद अब देश में चीनी सामानों के बहिष्कार की मांग उठने लगी है। कई बॉलीवुड स्टार्स भी इस मुहिम में आगे आ रहे हैं। और चीनी सामानों का बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री Kangana Ranaut हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। बीते दिनों ‘बॉलीवुड गैंग’ को आड़े हाथों लेने के बाद अभिनेत्री ने अब चीन पर निशाना साधा है। अब एक्ट्रेस कंगना रनोट ने एक वीडियो जारी कर चीनी सामान का बहिष्कार करने की अपील की है। कंगना रनोट की टीम की ओर से एक्ट्रेस का वीडियो जारी किया गया है। जिसमें कंगना शहीद हुए सैनिकों को याद करते हुए चीनी सामान के विरोध की मांग कर रही हैं। कंगना अपनी वीडियो में कह रही हैं, ‘अगर कोई हमारे हाथ से हमारी अंगुलियां काटने की कोशिश करे और हमारी भुजाओं से हमारी हथेली काटने की कोशिश करे तो आपको कितना कष्ट होगा… वो ही कष्ट हमें चीन ने लद्दाख पर लालची नज़रें गढ़ाते हुए पहुंचाया है। वहां सीमा की एक-एक इंच बचाते हुए हमारे 20 जवान शहीद हो गए। क्या आप उनके परिवार वालों के आंसू भूल पाएंगे और क्या सरहद पर युद्ध सिर्फ सेना और सरकार का होता है और हमारा कोई योगदान नहीं है?

Kangana Ranaut ने कहा,’ क्‍या हम भूल गए वो वक्‍त जब महात्‍मा गांधी जी ने कहा था। अगर अंग्रेजों की रीढ़ तोड़नी है। भारत में तो उनके बनाए हर सामान का बहिष्‍कार करना पड़ेगा। तो क्‍या ये जरूरी नहीं है। कि हम भी इस युद्ध में हिस्‍सा लें। क्‍योंकि लद्दाख सिर्फ एक जमीन का टुकड़ा नहीं है, यह भारत की अस्मिता का एक हिस्‍सा है। यह भारत की हथेली है। हम दुश्‍मनों को उनके इरादों में कामयाब होने नहीं दे सकते हम प्रतिज्ञा लेते हैं कि हम आत्मनिर्भर बनेगें और चीनी सामान का बहिष्कार करेंगे और इस युद्ध में हिस्सा लेकर भारत को जीत दिलवाएंगे। Kangana की टीम ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘हम चीन के खिलाफ युद्ध में एक साथ, एकता के साथ खड़े हैं।’ इससे पहले चीन ने बॉलीवुड और मेंटल हेल्थ को लेकर कई वीडियो शेयर किए थे, जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गई थीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1