Kabir Singh के बाद शाहिद कपूर को लगा साउथ इंडियन रीमेक्स का चस्का

कबीर सिंह एक ऐसी फिल्म जिसके हर सीन पर सिनेमाहॉल में तालियां बजी थीं…और इस फिल्म के गाने आज भी ब्लॉकबस्ट सॉन्ग की लिस्ट में शामिल हैं। तेलुगु फ़िल्म अर्जुन रेड्डी के रीमेक कबीर सिंह ने शाहिद कपूर के करियर को ऐसी दिशा दे दी, जो सीधे 200 करोड़ क्लब की तरफ़ जाती है। इस फ़िल्म ने शाहिद के करियर को वो ऊंचाई दी, जिसे वो आज तक हासिल नहीं कर सके थे। 278 करोड़ के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन के साथ कबीर सिंह अभी तक 2019 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म है। ऐसा लगता है कि कबीर सिंह की बेतहाशा कामयाबी के बाद शाहिद को अब साउथ इंडियन रीमेक्स का चस्का लग गया है।

ख़बर है कि शाहिद एक और तेलुगु फ़िल्म के हिंदी रीमेक में नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म का नाम है जर्सी, जो 2019 में ही रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म में नानी ने मुख्य किरदार निभाया था। नानी का हिंदी दर्शक मक्खी के लिए पहचानते होंगे, जो कुछ साल पहले आयी थी। जर्सी का निर्देशन गौतम तिन्नानूरी करेंगे, जिन्होंने जर्सी का निर्देशन भी किया था। फ़िल्म की कहानी क्रिकेट के खेल में होने वाली राजनीति और क्रिकेटर के संघर्ष को दिखाती है। शाहिद इससे पहले दिल बोले हड़िप्पा में क्रिकेटर का किरदार निभा चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1