Jharkhand Coronavirus News

Jharkhand Panchayat Chunav: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कहा- पंचायत चुनाव पर सोच-समझ कर लेंगे फैसला

CM हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को बोकारो एयरपोर्ट में कहा कि पंचायत चुनाव के संबंध में राज्य सरकार सोच समझ कर कोई निर्णय लेगी। जो भी निर्णय लिया जायेगा, राज्यहित में लिया जायेगा। वह बोकारो दौरे पर थे। CM सोरेन ने कहा कि राज्य ही नहीं, पूरे विश्व के लिए वर्ष 2020 चुनौतीपूर्ण रहा है। सरकार सभी चुनौतियों का सामना करते हुए आम जन जीवन को सामान्य करने का प्रयास राज्य ने किया है। विपक्ष कहता है कि सरकार का एक वर्ष बदहाल रहा है। उस विपक्ष को क्या जवाब दूं, जिसके पास अपना नेता तक नहीं है।

सरकार ने एक वर्ष क्या क्या काम किया, जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर जानकारी दी जायेगी। उक्त बातें शुक्रवार को CM हेमंत सोरेन ने बोकारो दौरे के क्रम में एयरपोर्ट पर कही। उन्होंने पंचायत चुनाव के संबंध में कहा कि कुछ राज्यों में गांव की सरकार का कार्यकाल पूरा हो चुका है। वहां भी अवधि में विस्तार किया गया है, वहीं कुछ राज्यों में चुनाव कराने की तैयारी चल रही है। हमारे पास अभी वक्त है। कहा कि राज्य के स्थापित भारत सरकार के सभी उपक्रमों ने स्थानीय व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने का काम किया है। उनसे हुए नुकसान का आकलन कर रहें है। लेखा-जोखा लेने के बाद नुकसान की भरपाई उसी उपक्रम से करायी जायेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1