झारखंड: लातेहार में हुआ नक्सली हमला, पुलिस के 4 जवान शहीद

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरो पर है। 30 नवंबर को राज्य में पहले चरण के लिए मतदान होने हैं। जहां सूबे में प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, तो वहीं चुनाव के लिए मतदान से पहले नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। शुक्रवार की देर शाम नक्सलियों ने लातेहर में पुलिस पर हमला कर दिया। नक्सलियों ने पुलिस पर ये हमला लातेहार जिले के चंदवा थाना से महज दो किलोमीटर की दूरी पर किया। हमले के दौरान पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ भी हुई। इस नक्सली हमले में पुलिस के 4 जवान शहीद हो गए। आपको बता दें शहीद पुलिसकर्मियों की पहचान सब-इंस्पेक्टर सुकिया उरांव, कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल सिकंदर सिंह, वाहन चालक यमुना राम के रूप में हुई है। इस घटना पर सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दुख जताते हुए ट्वीट कर कहा कि लातेहार में वीर जवानों पर किया गया हमला कायरता है। मैं इस नृशंस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इतना ही नहीं सीएम रघुवर दास ने आगे कहा कि पूरा देश शहीदों के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

आपको बता दें 30 नवंबर को पहले चरण में लातेहार, गढ़वा, पलामू, गुमला, लोहरदगा और चतरा जिले की 13 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. ये सभी जिले नक्सली प्रभावित इलाके माने जाते हैं। इसे देखते हुए चुनाव निर्वाचन आयोग ने नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1