झारखंड में एंट्री की तो 14 दिनों का होम क्वारंटाइन, हेमंत सोरेन सरकार ने जारी किया आदेश

कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड सरकार (Jharkhand Government) ने बड़ा फैसला लिया है। अब झारखंड में एंट्री करने वाले हर शख्स को अपनी जानकारी सरकार को देनी होगी। साथ ही 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) में भी रहना होगा। यह आदेश सड़क, रेल और हवाईमार्ग, तीनों से सूबे में प्रवेश करने वालों पर लागू होगा।

सरकार के आदेश के मुताबिक होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर लोगों को संस्थागत या पेड क्वारंटाइन में रहना होगा। बता दें कि एक दिन पहले CM हेमंत सोरेन ने बिहार सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा था कि कोरोना को लेकर बिहार में लॉकडाउन लागू है, फिर भी बिहार से लोग झारखंड कैसे आ रहे हैं।

सूबे में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को 220 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। उधर, जमशेदपुर के TMH में एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्‍या 48 हो गई है। जबकि राज्‍य में कोरोना के कुल मामले 5025 हो गये हैं।

जानकारी के मुताबिक रांची के RIMS में शुक्रवार को कुल 952 कोरोना सैंपल की जांच की गई। इनमें 848 निगेटिव मिले, जबकि 104 केस पॉजिटिव पाये गये हैं। इनमें रिम्‍स में भर्ती 31, गढ़वा में 17, चतरा में 52 और रामगढ़ के 4 मरीज शामिल हैं।

शुक्रवार को जमशेदपुर के TMH में एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। गोलमुरी निवासी 55 वर्षीय इस मरीज को किडनी, मधुमेह सहित अन्य कई बीमारियां थीं। उसे 11 जुलाई को TMH में भर्ती कराया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1