Jharkhand Boat Accident: इस वक्त झारखंड (Jharkhand)के कोडरमा (koderma) जिल से बड़ी खबर आ रही है, जहां मरकच्चो प्रखंड स्थित डैम में नाव पलटने से 9 लोग डूब गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद से नाव में सवार 9 लोग लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक मरकच्चो प्रखंड स्थिडैम जलाशय में 9 से 10 लोग एक नाव पर सवार होकर घूमने निकले थे। इसी दौरान नाव पलट गयी, जिससे 8 लोगों के मौत की खबर है। बता दें, घटनास्थल कोडरमा (koderma) और गिरिडीह जिला के सीमा पर स्थित है।
मिली जानकारी के अनुसार डूबने वालों में 5 बच्चे, 2 महिला और 2 पुरुष समेत कुल 9 लोग शामिल हैं, ये सभी गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड के खेन्तो गांव के बताए जा रहे हैं। नाव पर बैठे सभी लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। सभी लोग गोरहन्द डेम (पंचखेरो जलाशय) घूमने आए थे। नौका से सैर के दौरान घटना घटी। नाव पर कुल 10 लोग सवार थे जिसमें से 2 लोग तैर कर जान बचाने में सफल रहे।
ये लोग हैं लापता
वहीं सिताराम यादव (40 वर्ष) व उनके तीन बच्चे शेजल कुमारी (16 वर्ष), हर्षल कुमार (08 वर्ष), बऊवा (05 वर्ष), मृतक शिवम सिंह (17 वर्ष), पलक कुमारी (14 वर्ष) दोनों के पिता प्रदीप सिंह, राहुल (16 वर्ष) अमित (14 वर्ष पिता प्रफुल सिंह) लापता बताए जा रहे हैं। मौके पर मरकच्चो प्रखंड के सीओ राम सुमन प्रसाद, मरकच्चो थाना प्रभारी सुमित साव व नावलशाही थाना प्रभारी पंचम तिग्गा वह भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद है।
मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम
फिलहाल मौके पर स्थानीय लोग और मरकच्चो थाना पुलिस मौजूद है। गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ मरकच्चो सीईओ राम सुमन प्रसाद पहुंच गए हैं। गोताखोरों की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी है। मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं। वहीं केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा (koderma) और गिरिडीह के उपायुक्तों से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली है और राहत कार्य चलाने को कहा है।
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ली जानकारी
दरअसल केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह कोडरमा (koderma) सांसद अन्नपूर्णा देवी ने घटना की सूचना मिलते ही अपने फेसबुक टाइमलाइन पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है- मरकच्चो (कोडरमा) के पंचखेरो डैम में गिरिडीह के विभिन्न इलाकों के 10 लोगों के डूबने की खबर पाकर व्यथित हूं। ईश्वर की कृपा से 2 लोगों के सुरक्षित निकलने की सूचना प्राप्त हुई है। शेष 8 लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है। मैंने कोडरमा और गिरिडीह के उपायुक्तों से बात की है। राहत और बचाव कार्य तत्परता से चलाने को कहा है। NDRF की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। स्थानीय कार्यकर्ता भी पूरी तत्परता से बचाव कार्य में लगे हैं। प्रभु से सबकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हूं।
मिली जानकारी के अनुसार मौके पर राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को भी बुलाया जा रहा है। लापता लोगों की तलाश के लिए हजारीबाग जिले से एनडीआरएफ (NDRF) की टीम भी कोडरमा जिले के लिए निकल चुकी है। बता दें, पंचखेरो डैम गिरिडीह जिला और कोडरमा जिला के बॉर्डर एरिया में स्थित है।

