बिहार में JDU-BJP में रार?

बिहार में सत्ताधारी एनडीए के घटक दलों- जदयू और भाजपा में मुख्यमंत्री पद की कमान को लेकर दूसरे दिन भी सियासी गर्मी छायी। जदयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने तो यहाँ तक कहा है कि नीतीश कुमार किसी के रहमोकरम पर मुख्यमंत्री नहीं हैं। उन्हें भाजपा या जदयू ने नहीं, जनता ने बिहार का नेतृत्व सौंपा है। वहीं, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीपी ठाकुर ने भी मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री विधान पार्षद संजय पासवान के बयान का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा को एक बार मौका देने की मांग की है। इस बीच राजद उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने सवाल किया है कि क्या भाजपा नेताओं की यह आक्रामकता आलाकमान के इशारे के बगैर संभव है। ताजा बयानबाजी ने एनडीए में गठबंधन की गांठ को लेकर कयासों का बाजार गरम कर दिया है।

भाजपा नेताओं के बयान को जदयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने अगंभीर करार दिया है। मंगलवार को श्री त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार किसी के रहमोकरम पर मुख्यमंत्री नहीं हैं। एमएलए, एमपी, पदाधिकारी पार्टी चुनती है पर नेता तो जनता बनाती है। भाजपा या जदयू ने नहीं, जनता ने नीतीश कुमार को बिहार का नेतृत्व सौंपा है। वहीं, जदयू विधान पार्षद प्रो. रणवीर नन्दन ने भाजपा विधान पार्षद डॉ. संजय पासवान के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने कहा कि संजय पासवान ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर सवाल उठाकर जनादेश और गठबंधन धर्म दोनों का अपमान किया है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीपी ठाकुर ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री विधान पार्षद संजय पासवान के बयान का समर्थन करते हुए बिहार में भाजपा को एक बार मौका देने की तरफदारी की है। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में डॉ ठाकुर ने कहा कि भाजपा पहले की तरह कमजोर नहीं बल्कि देश में अभी सबसे मजबूत पार्टी है। भाजपा के पास सबसे ताकतवर पीएम नरेंद्र मोदी हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नाम को आगे रखना चाहिए, इससे पार्टी को फायदा होगा। दूसरी ओर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने जदयू नेता संजय सिंह द्वारा संजय पासवान को मानसिक बीमार बताए जाने का विरोध किया है। कहा कि ऐसी बयानबाजी से जदयू के लोगों को बचना चाहिए। कहा कि बिना मोदी के नाम पर कोई चुनाव नहीं जीत सकता था।

एनडीए में जारी बयानबाजी पर राजद उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने तंज कसा है। क्या यह आक्रामकता आलाकमान के इशारे के बगैर संभव है? जारी बयान में पूर्व सांसद शिवानंद ने कहा कि भाजपा यह दावा कर रही है कि लोकसभा चुनाव में मोदीजी का चेहरा था। इसे गलत भी नहीं कहा जा सकता। उत्साह में लबरेज़ भाजपा जब अपने मूल एजेंडे को लागू करने का अभियान चला रही है तो उसे जदयू का राग नहीं भा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1