J&K: शोपियां में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकवादी को मार गिराया, ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर के Shopia जिले में रविवार को मुठभेड़ सुरक्षाबलों ने 5 आतंकवादियों को मार गिराया है। ऑपरेशन अभी जारी है और मारे गए आतंकवादियों की पहचान नहीं हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में Shopia के रेबन इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सुबह इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ अभी चल रही है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

उधर, पुलवामा जिले में रविवार को सुरक्षाबलों ने 2 क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर घेराबंदी एवं तलाश अभियान (सीएएसओ) चलाया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर Jammu Kashmir पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने पुलवामा के गासू और वसु में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने सभी निकास मार्गों को सील कर दिया और उसके बाद घर-घर तलाशी अभियान शुरू किया। अभी तक हालांकि आतंकवादियों से सामना नहीं हुआ है। अंतिम रिपोर्ट आने तक अभियान जारी था। पुलिस ने शनिवार को एक संयुक्त अभियान में पुलवामा में दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। 3 युवकों को आतंकवादी समूह में शामिल होने से पहले गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1