आंध्र प्रदेश में अब होंगी तीन राजधानियां, विशाखापट्टनम, कुर्नूल, अमरावती

आंध्र प्रदेश अब देश का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा जहां तीन राजधानियां होंगी। सोमवार को देर शाम तीन राजधानी के फॉर्मूले को विधानसभा से मंजूरी मिल गई है। आंध्र प्रदेश के जगन मोहन रेड्डी सरकार की कैबिनेट मीटिंग में तीन राजधानियों से जुड़े बिल को मंजूरी दी गई। इस प्रस्ताव के बाद अब आंध्र प्रदेश में तीन राजधानियां होगी। जिसमें विशाखापत्तनम को कार्यकारी राजधानी, अमरावती को विधायी राजधानी और कुरनूल को न्यायिक राजधानी होगी।

हांलाकी इस प्रस्ताव का राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने विरोध किया था। साथ ही अमरावती में किसानों ने इस बिल को पास किए जाने के विरोध में रैली निकाली थी, लेकिन विधानसभा में ध्वनि मत से राज्य में तीन राजधानियों के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1