जुर्म और नाइंसाफी के खिलाफ आवाज उठाना मेरा कर्तव्य- प्रियंका गांधी

CAA, NRC के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं से मिलने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को आजमगढ़ के बिलरियागंज पहुंचीं। यहां उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, आप लोगों के दुख और संघर्ष में शामिल होकर मुझे तसल्ली मिली है। इससे पहले मैं बिजनौर, मुजफ्फरनगर, लखनऊ, बनारस भी गई हूं। प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जहां भी दमन होगा, अत्याचार होगा, नाइंसाफी होगी, मैं वहां-वहां जाऊंगी। यह मेरा फर्ज है, मुझे इससे कोई भी रोक नहीं सकता। प्रियंका ने बिलरियागंज में महिलाओं और मौलाना के साथ हुई पुलिस ज्यादती की निंदा की।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव ने महिलाओं से मुलाकात कर उनका हाल जाना। प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने पुलिस पर हिंसा और उत्पीड.न करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने कांग्रेस महासचिव को बताया कि वह 4 फरवरी को हम लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन शुरू किया। अगले दिन सुबह तड.के जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान पूरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और धरना खत्म करने को कहा। अधिकारियों ने महिलाओं को समझाने के लिए मौलाना ताहिर मदनी को भी बुलवाया। महिलाओं ने कहा कि हम लोगों ने प्रशासन से कहा कि फजर की नमाज अदा वह अपने घरों को चली जाएंगी। लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। महिलाओं पर आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां बरसाईं। जिसमें करीब तीन दर्जन महिलाएं घायल हुईं, कई बच्चे भी घायल हुए।

महिलाओं ने प्रियंका गांधी को बताया कि पुलिस की ओर से किए गए पथराव में घायल सरवरी बानों नाम की महिला ICU में हैं। महिलाओं ने एक-एक कर पुलिस की सभी ज्यादतियां बयां की। महिलाओं को समर्थन करते हुए प्रियंका ने कहा, CAA-NRC के खिलाफ चल रहे आंदोलनों में हुई पुलिसिया हिंसा को लेकर कांग्रेस ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत की है। पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव तलब किये गये हैं। प्रदेश में जहां भी उत्पीड़न-दमन होगा, मैं आवाज बुलंद करूंगी। उन्होंने कहा कि आजमगढ़, बिलरियागंज के पुलिसिया उत्पीड़न की रिपोर्ट भी मानवाधिकार आयोग को वे भेजेंगी।

प्रियंका ने कहा कि यह देश बचाने की लड़ाई है। अपनी गौरवशाली विरासत को बचाने की लड़ाई है। संविधान बचाने की लड़ाई है। इस लड़ाई में हम भी इंच भर पीछे नहीं हटेंगे, और देश बचाने की इस लड़ाई का हिस्सा हूँ, मुझे इसका फक्र है। लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि BJP गरीब और वंचित विरोधी कानून की पैरोकार है। SC में आरक्षण विरोधी कानून के लिए वकील खड़ा किया। आरक्षण संविधान के मौलिक अधिकारों में है। संविधान विरोधी इस कानून के खिलाफ भी कांग्रेस संघर्ष करेगी।

BJP सरकार सामाजिक न्याय विरोधी है, दलित-पिछड़ा विरोधी है। प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधायक दल नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने चुंगी अस्पताल जाकर सरवरी बानो से मुलाकात की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1