MIDDLE EAST CONFLICT

Israel US Iran War: अमेरिका सेना ने होर्मुज स्ट्रेट पर किया हमला, Iran ने यरुशलम में दागी मिसाइलें

Israel US Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग 21 दिनों से जारी है। जंग में दोनों ओर से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। जंग के बीच अमेरिका सेना लगातार होर्मुज को खोलने की कोशिशों में लगी हुई है। अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में हमला किया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक ऐसे ही हमले का वीडियो जारी किया है जिसमें ईरान के एक शिप को निशाना बनाया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनालेड ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि वो होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए पूरी ताकत से ईरान पर हमला करेंगे। इस बीच ईरान की ओर से यरुशलम पर मिसाइलों से हमला किया गया है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है। पीएम नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के पास अब यूरेनियम संवर्धन करने या बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता नहीं है। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान अहम अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट को बंद करके दुनिया को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। यह कामयाब नहीं होगा। इजरायल अपने तरीके से और खुफिया जानकारी जैसे अन्य माध्यमों से, होर्मुज को खोलने के अमेरिकी प्रयासों में मदद कर रहा है।

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग के चलते ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। बुधवार को साउथ पार्स गैस फील्ड पर हुए हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट के देशों के तेल और गैस फील्ड पर हमले किए हैं। ईरान ने इस दौरान कतर के रास लाफान गैस फील्ड पर हमला किया था। ईरान के इस हमले से कतर को भारी नुकसान हुआ है। कतर सरकार ने कहा है कि इस हमले से कंपनी की करीब 17 फीलदी LNG उत्पादन क्षमता खत्म हो गई है। ये नुकसान इतना बड़ा है कि इसे ठीक करने में 5 साल तक का वक्त लग सकता है।

कतर ने बताया है कि ईरान के हमले में हुए नुकसान के कारण वार्षिक राजस्व में 20 बिलियन डॉलर का अनुमानित नुकसान हुआ। कतर ने कहा है कि यूरोप और एशिया के बाजारों में आपूर्ति प्रभावित होगी।
जंग 28 फरवरी 2026 को शुरू हुई थी। अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए थे। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई वरिष्ठ सैन्य और सुरक्षा अधिकारी मारे गए थे। अमेरिका और इजरायल का मुख्य उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह नष्ट करना, उसकी बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता को खत्म करना और शासन को कमजोर या उखाड़ फेंकना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1