ईरान-इजराइल वॉर

रास्ता ब्लॉक करने वाले ईरान के नेवी कमांडर को इजराइल ने मार गिराया

होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने में अहम भूमिका निभाने वाले ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की हत्या कर दी गई है. इजराइल डिफेंस फोर्स ने इसकी जानकारी दी है. इजराइल डिफेंस फोर्स का कहना है कि तंगसिरी IRGC के नेवी कमांडर थे, जिसके नेतृत्व में होर्मुज स्ट्रेट को बंद रखा गया था. ईरान जंग की वजह से पिछले 20 दिन से होर्मुज स्ट्रेट लगभग बंद है, जिसके कारण पूरी दुनिया में हलचल मची हुई है.

इजराइल के मुताबिक बंदर अब्बास पर एक हमले में अलीरेजा तंगसिरी की हत्या कर दी गई है. खुफिया जानकारी के आधार पर इजराइल ने यह कार्रवाई की थी. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने इस पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है.

क्या सबके लिए खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट?
तंगसिरी की हत्या के बाद यही सवाल उठ रहे हैं कि क्या अब होर्मुज स्ट्रेट सबके लिए खुल सकता है? क्योंकि, तंगसिरी को होर्मुज बंद करने का मास्टरमाइंड माना जाता था. जनवरी 2026 में भी तंगसिरी को इजराइल ने मारने की कोशिश की थी, लेकिन उस वक्त इजराइली हमले में तंगसिरी बच गए थे.

होर्मुज स्ट्रेट एक संकरा रास्ता है, जिसके जरिए मालवाहक या सामान्य जहाज फारस की खाड़ी से ओमान की खाड़ी में प्रवेश करता है. तेल व्यापार के मद्देनजर यह एक अहम मार्ग है. दुनिया की 20 प्रतिशत से अधिक तेल आपूर्ति इसी मार्ग से होती है.

कौन थे अलीरेजा तंगसिरी?
1962 में जन्मे अलीरेजा तंगसिरी ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के नेवी डिपार्टमेंट में कमांडर के पद पर तैनात थे. 2018 में उन्हें कमांडर बनाया गया था. तंगसिरी को ईरान के मशहूर कमाडंर कासिम सुलेमानी और पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का करीबी माना जाता था.

2016 में अमेरिका के 10 नाविकों को ईरान ने अपने जलक्षेत्र में घुसने के लिए गिरफ्तार कर लिया था. इस काम में तंगसिरी ने अहम भूमिका निभाई थी. तंगसिरी को इसके बाद ही कमांडर के पद पर पदोन्नति मिली.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1