Israel-Iran War

Israel-Iran War: इतने मार्च को बन रहा है युद्ध का सबसे खतरनाक मोड़? ज्योतिष दे रहा चौंकाने वाले संकेत

Israel-Iran War: मध्य-पूर्व में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अब वैश्विक सुरक्षा और राजनीति का बड़ा विषय बन चुका है. मिसाइल हमले, ड्रोन ऑपरेशन, सैन्य चेतावनियां और कूटनीतिक बयानबाजी ने दुनिया को असहज कर दिया है. 6 मार्च 2026 तक सामने आए घटनाक्रम यह संकेत दे रहे हैं कि यह संकट अभी समाप्त होने की दिशा में नहीं बल्कि और जटिल होने की ओर बढ़ रहा है.

राजनीतिक विश्लेषक इस संघर्ष को सामरिक शक्ति संतुलन, ऊर्जा मार्गों और भू-राजनीतिक रणनीति के नजरिये से देख रहे हैं. लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से यदि इस पूरे घटनाक्रम को पढ़ा जाए तो कुछ ऐसे संकेत सामने आते हैं जो आने वाले समय की दिशा के बारे में महत्वपूर्ण इशारा करते हैं.

5 मार्च 2026 को शाम 07:58 बजे नई दिल्ली के समय पर बनाई गई प्रश्न कुंडली इस संकट को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण आधार प्रदान करती है. यह कुंडली कन्या लग्न की है और इसमें ग्रहों की स्थिति युद्ध, दबाव और कूटनीतिक समाधान तीनों की संभावनाओं को एक साथ दर्शाती दिखाई देती है.

पंचांग का संकेत: गण्ड योग और हस्त नक्षत्र
प्रश्न के समय का पंचांग भी इस संकट की प्रकृति को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इस समय में निर्मित प्रश्न कुंडली हैरान, परेशान और समाधान की भी पुष्टि करती है:

तिथि – कृष्ण पक्ष तृतीया
नक्षत्र – हस्त
योग – गण्ड
करण – वणिज
ज्योतिषीय परंपरा में गण्ड योग को संघर्ष और उलझाव का योग माना जाता है. इस योग में शुरू हुए विवाद अक्सर तुरंत समाप्त नहीं होते बल्कि पहले और जटिल हो जाते हैं.

हस्त नक्षत्र संचालन, नियंत्रण और रणनीतिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ नक्षत्र है. युद्ध संबंधी प्रश्नों में यह नक्षत्र योजनाबद्ध सैन्य अभियान और तकनीकी ऑपरेशन का संकेत देता है.

वणिज करण का स्वभाव लेन-देन और समझौते से जुड़ा होता है. इसका संकेत यह है कि यदि इस संकट का समाधान आता है तो वह केवल सैन्य विजय से नहीं बल्कि किसी प्रकार के समझौते से निकल सकता है.

लग्न में चंद्रमा: संकट वास्तविक और सक्रिय है
इस प्रश्न कुंडली में कन्या लग्न बनता है और चंद्रमा स्वयं लग्न में स्थित है. प्रश्न ज्योतिष में चंद्रमा वर्तमान परिस्थिति और जनभावना का प्रतिनिधित्व करता है. जब चंद्रमा लग्न में होता है तो यह संकेत देता है कि यह विषय केवल सैद्धांतिक चर्चा नहीं बल्कि वास्तविक और सक्रिय संकट है.

कन्या लग्न विश्लेषण और रणनीति की राशि मानी जाती है. इसका अर्थ यह है कि इस पूरे संघर्ष में हर कदम अत्यंत सावधानी और योजना के साथ उठाया जा रहा है.

सप्तम भाव: विरोधी पक्ष की स्थिति
प्रश्न कुंडली में सप्तम भाव में मीन राशि में शुक्र और शनि की स्थिति दिखाई देती है. प्रश्न ज्योतिष में सप्तम भाव विरोधी पक्ष और युद्ध के दूसरे पक्ष का प्रतिनिधित्व करता है.

शुक्र ग्रह को सामान्यतः समझौते और कूटनीति का ग्रह माना जाता है जबकि शनि दबाव, देरी और कठिन परिस्थितियों का प्रतीक है. इन दोनों ग्रहों का एक साथ होना यह संकेत देता है कि विरोधी पक्ष तुरंत पीछे हटने वाला नहीं है. संघर्ष कुछ समय तक खिंच सकता है और समाधान देर से निकल सकता है.

लेकिन शुक्र की उपस्थिति यह भी बताती है कि अंततः कूटनीतिक समाधान की संभावना समाप्त नहीं होती.

षष्ठ भाव: सैन्य टकराव और रणनीतिक संघर्ष
कन्या लग्न से षष्ठ भाव कुंभ राशि का बनता है. इसी भाव में सूर्य, बुध, मंगल और राहु का समूह दिखाई देता है. ज्योतिष में षष्ठ भाव शत्रुता, युद्ध और सैन्य अभियान का प्रतिनिधित्व करता है.

मंगल युद्ध और सैन्य शक्ति का ग्रह है. राहु अचानक और अप्रत्याशित घटनाओं का संकेत देता है. सूर्य सत्ता और नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करता है जबकि बुध रणनीति और सूचना तंत्र से जुड़ा होता है.

इन चार ग्रहों का एक साथ होना यह संकेत देता है कि यह संघर्ष केवल सीमित झड़प नहीं बल्कि योजनाबद्ध सैन्य रणनीति का परिणाम है. कुंभ राशि का संबंध आधुनिक तकनीक और नेटवर्क से माना जाता है. इसलिए इस संघर्ष में ड्रोन, मिसाइल प्रणाली और तकनीकी युद्ध की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है.

दशम भाव: वैश्विक राजनीति और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया
दशम भाव में मिथुन राशि में गुरु की स्थिति दिखाई देती है. दशम भाव वैश्विक मंच, अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कूटनीतिक प्रतिक्रिया से जुड़ा होता है. मिथुन राशि संवाद और कूटनीतिक वार्ता का प्रतिनिधित्व करती है. गुरु की स्थिति यह संकेत देती है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्यस्थता और बातचीत की कोशिशें बढ़ सकती हैं.

द्वादश भाव: युद्ध की लागत और छिपे प्रभाव. द्वादश भाव में केतु की स्थिति दिखाई देती है. द्वादश भाव हानि, खर्च और युद्ध की कीमत का प्रतिनिधित्व करता है.

केतु की उपस्थिति यह संकेत देती है कि इस संघर्ष के कई ऐसे परिणाम हो सकते हैं जो तुरंत दिखाई नहीं देंगे लेकिन लंबे समय में प्रभाव डाल सकते हैं.

6 मार्च का घटनाक्रम: कुंडली के संकेतों से मेल
6 मार्च 2026 तक सामने आए घटनाक्रम, जैसे सैन्य हमलों की तीव्रता, क्षेत्रीय तनाव और वैश्विक प्रतिक्रिया. प्रश्न कुंडली के संकेतों से मेल खाते दिखाई देते हैं. षष्ठ भाव में पाप ग्रहों का समूह यह संकेत देता है कि सैन्य गतिविधियां अचानक बढ़ सकती हैं और संघर्ष कई चरणों में आगे बढ़ सकता है.

मार्च 2026 की ग्रह चाल और संभावित समय संकेत
मार्च 2026 में कई महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तन हो रहे हैं. इसलिए इस तनाव में भयंकर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, इन ग्रहों का गोचर संपूर्ण विश्व को प्रभावित करने जा रहे हैं, ये ग्रह कौन कौन से हैं, जानते हैं:

11 मार्च – बृहस्पति मार्गी
13 मार्च – बुध का उदय
14 मार्च – सूर्य का मीन राशि में प्रवेश
21 मार्च – बुध मार्गी
20 मार्च – मंगल का पूर्वा भाद्रपद (Purva Bhadrapada) नक्षत्र में गोचर
26 मार्च – शुक्र का मेष राशि में गोचर

मंगल युद्ध का ग्रह माना जाता है. इसलिए मार्च का अंतिम सप्ताह इस संघर्ष के लिए संवेदनशील समय बन सकता है. यानी ये महीना ही इस जंग का भविष्य तय करेगा. 20 मार्च की तारीख ग्रहों की चाल से एक विशेष इशारा कर रही है. 20 मार्च 2026, शुक्रवार को रात्रि 09:29 मिनट (IST) पर मंगल ग्रह पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेगा जो एक बड़े ट्रिगर की तरफ इशारा कर रहा है, क्योंकि इस नक्षत्र का युद्ध से गहरा नाता है.

मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन अचानक दुर्घटनाओं या हवाई तत्वों (Air Elements) से चोट लगने की संभावना भी बढ़ा सकता है, इसलिए वाहन चलाते समय या जोखिम भरे कार्यों में सावधानी बरतनी चाहिए. इस नक्षत्र में मंगल स्वयं को शक्तिहीन समझने लगता है, इसलिए चिड़चिड़ापन, जल्दबाजी या अधिक गुस्से का कराण बन सकता है. इस दौरान कार्यक्षेत्र में अधिकारियों (Boss) या घर में बड़ों के साथ वैचारिक मतभेद या संघर्ष की संभावना बढ़ जाती है.

क्या अप्रैल में खुलेगी समाधान की राह?
ज्योतिषीय संकेत यह बताते हैं कि मार्च के अंत के बाद 6 अप्रैल 2026 से कूटनीतिक प्रयास तेज हो सकते हैं. यह पूर्ण शांति नहीं बल्कि सीमित युद्धविराम या तनाव कम होने की शुरुआत हो सकती है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1