Israel Iran War

Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हवाई हमला, पूरे देश में बजे सायरन

तेल-अवीवः इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। ईरान में देश भर में हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं। इजरायली एयरफोर्स ने यह जानकारी दी है। तेहरान में कई जगहों पर तेज धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। अब इजरायल में भी सायरन बज रहे हैं। संवेदनशील इलाकों को खाली कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इजरायल ने एक साथ कई बैलिस्टिक मिसाइलों से ईरान पर यह हमला किया है। इजरायल ने यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को लगातार दी जा रही हमले की धमकियों के बीच किया है।

कई जगहों पर उठ रही आग की लपटें और धुआं
तेहरान में कई जगहों पर इजरायल के हमले के बाद आग की लपटें और ऊंचा काला धुआं उठते देखा जा रहा है। यह हमले तब हुए हैं, जब ईरान और अमेरिका के बीच चल रही परमाणु वार्ता में कोई प्रगति नहीं हुई है। अमेरिका चाहता है कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न करे और वह यूरेनियम संवर्धन करना बंद कर दे। मगर ईरान शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु संपन्न देश होना चाहता है। वह यूरेनियम संवर्धन छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। यही कारण ईरान पर दोबारा हमले की वजह बना।

अमेरिका की धमकियों के बाद हुए हमले
इजरायल ने ईरान पर यह हमला अमेरिकी धमकियों के बीच किया है। जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान पर हमले की धमकी दे रहे थे। पहले से ही अमेरिकी सेना ने ईरान को चारों तरफ से घेर रखा है।

तेहरान टाइम्स ने भी की ईरान पर हमले की पुष्टि
ईरान के प्रमुख अखबार तेहरान टाइम्स ने भी ईरान पर हमले की पुष्टि की है। तेहरान टाइम्स ने हमले का वीडियो भी जारी किया है और लिखा है कि तेहरान में कई जगह धमाके हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1