MIDDLE EAST CONFLICT

डोनाल्ड ट्रंप की डेडलाइन पर ईरान का पलटवार, 1.4 करोड़ ईरानी जान देने को तैयार, राष्ट्रपति बोले- “मैं भी कुर्बानी को तैयार”

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध अब विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को दी गई होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) खोलने की डेडलाइन मंगलवार रात समाप्त हो रही है। इस अल्टीमेटम के जवाब में ईरान ने पीछे हटने के बजाय आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने दावा किया, “अब तक 14 मिलियन से अधिक गर्वित ईरानियों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने हेतु पंजीकरण कराया है। मैं भी ईरान के लिए अपना प्राणों की आहुति देने के लिए समर्पित रहा हूं, हूं और रहूंगा।”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा था कि मंगलवार रात 8 बजे से पहले होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो वो ईरान में तबाही का दरवाजा खोल देंगे। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका पूरे ईरान को एक रात में ही खत्म कर सकता है। ट्रंप ने कहा कि हम ईरान को परमाणु बम नहीं रखने देंगे, ईरान की सत्ता बदल चुकी है।

आज रात एक पूरी सभ्यता मर जाएगी: ट्रंप
इसके बाद ट्रंप ने मंगलवार को एक और पोस्ट करते हुए कहा, “आज रात एक पूरी सभ्यता मर जाएगी, जिसे दोबारा कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन संभवतः ऐसा होगा। हालांकि, अब जब हमारे पास पूर्ण और संपूर्ण सत्ता परिवर्तन है, जहां अलग, होशियार और कम कट्टरपंथी दिमाग मौजूद हैं, तो शायद कुछ क्रांतिकारी रूप से अद्भुत हो सकता है, कौन जानता है? आज रात हम दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक का पता लगाएंगे। 47 साल की जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौत का अंत आखिरकार होगा। ईश्वर ईरान के महान लोगों की रक्षा करे!”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1