IPL 2027 Auction: गोवा में लगेगी खिलाड़ियों पर बोली! ऑक्शन की तारीख आई सामने, जानें कब होगा आयोजन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के 20वें सीजन को लेकर फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी सीजन के मिनी प्लेयर ऑक्शन की तारीख भी तय कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन गोवा में किया जा सकता है और इसके लिए 16 दिसंबर की तारीख सामने आ रही है। खास बात यह है कि पिछले कुछ ऑक्शन विदेश में आयोजित किए जाने के बाद बीसीसीआई ने इस बार नीलामी भारत में कराने का फैसला लिया है। ऐसे में गोवा IPL 2027 के मिनी ऑक्शन का संभावित आयोजन स्थल बन सकता है।

कई फ्रेंचाइजियों ने बीसीसीआई से मैसेज मिलने की पुष्टि
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, IPL 2027 के मिनी प्लेयर ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को गोवा के ITC ग्रैंड गोवा में किया जा सकता है। इस तारीख और वेन्यू से जुड़ी जानकारी 17 अक्टूबर को BCCI की लॉजिस्टिक्स टीम की ओर से भेजे गए एक WhatsApp मैसेज के जरिए सामने आई है। मैसेज में बताया गया है कि ऑक्शन से एक दिन पहले यानी 15 दिसंबर को ब्रीफिंग सेशन आयोजित किया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में BCCI की ओर से फ्रेंचाइजी मालिकों या CEO को अभी तक कोई औपचारिक ईमेल नहीं भेजा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कई IPL फ्रेंचाइजियों ने BCCI से यह WhatsApp मैसेज मिलने की पुष्टि की है।

जल्द ही बीसीसीआई से ऑफिशियल जानकारी फ्रेंचाइजियों को भेजा जाएगी
BCCI की लॉजिस्टिक्स टीम की ओर से भेजे गए WhatsApp मैसेज का मकसद फिलहाल गोवा में होने वाले IPL 2027 मिनी ऑक्शन के लिए यात्रा और अन्य व्यवस्थाओं की बुकिंग करना बताया जा रहा है। हालांकि, ऑक्शन की तारीख में बदलाव होगा या नहीं, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही फ्रेंचाइजी मालिकों और CEO को इस संबंध में आधिकारिक सूचना भेज देगा।
गौरतलब है कि इसी दौरान भारतीय टीम घरेलू मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 दिसंबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होना है। ऐसे में एक ही दिन होने वाले इन दोनों आयोजनों पर भी नजर रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1