RCB के होम ग्राउंड पर होगा सीजन का पहला मैच, SRH से मुकाबला तय

Indian Premier League 2026 का आगाज़ 28 मार्च को होने जा रहा है का आगाज़ 28 मार्च को होने जा रहा है।टूर्नामेंट का पहला मुकाबला Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच खेला जाएगा।यह मैच बेंगलुरु के M.Chinnaswamy Stadium मे आयोजित होगा, जिसके लिए Karnataka State Cricket Association को कर्नाटक सरकार से अंतिम मंजूरी मिल चुकी है।

Indian Premier League 2026 के ओपनिंग मैच को लेकर चल रही अनिश्चितता अब खत्म हो गई है। कर्नाटक सरकार ने Royal Challengers Bengaluru और Karnataka State Cricket Association को मैच आयोजित करने की अंतिम मंजूरी दे दी गई है।इसके साथ ही तय हो गया है कि 28 मार्च को बेंगलुरु के M.Chinnaswamy Stadium में Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच सीजन का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

स्टेडियम सुरक्षा सुधार के लिए कर्नाटक सरकार ने KSCA को दी थी 15 मार्च को डेडलाइन
आईपीएल 2025 में Royal Challengers Bengaluru की जीत के बाद आयोजित विक्ट्री परेड के दौरान हुई भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी ढांचे पर गंभीर सवाल उठे थे।मामले की जांच के लिए बनाए गई जस्टिस John Michael D’Cunha कमेटी ने सुरक्षा से जुड़े कई अहम सुझाव दिए थे। इन सुझावों को लागू करने के लिए Karnataka State Cricket Association को 15 मार्च तक का समय दिया गया था। तय समय के भीतर सभी जरूरी सुधार पूरे कर दिए गए, जिसके बाद अब KSCA को दुबारा मैच आयोजित करने की अनुमति मिल गई है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा RCB vs CSK का मुकाबला
Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने 12 मार्च को Indian Premier League 2026 के शुरूआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया था। इस कार्यक्रम के अनुसार M.Chinnaswamy  Stadium सीजन के ओपनिंग मैच के साथ-साथ 5 अप्रैल को Royal Challengers Bengaluru और Chennai Super Kings के बीच होने वाले बड़े मुकाबले की भी मेजबानी करेगा। आईपीएल 2026 में RCB अपने कुल 5 मैच इसी मैदान पर खेलेगी, जबकि टीम के बाकी दो घरेलू मुकाबले Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में आयोजित किए जाएंगे। वहीं पांच राज्यों के चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि टूर्नामेंट के बाकी मैचों को शेड्यूल भी जल्द जारी कर दिया जाएगा।

RCB की कमांड एक बार फिर रजत पाटीदार के हाथ में
Royal Challengers Bengaluru ने Indian Premier League 2025 के फाइनल में Punjab Kings को हराकर पहली बार खिताब जीता था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम अब आईपीएल 2026 में ट्रॉफी को बरकरार रखने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। आगामी सीजन में भी टीम की कप्तानी Rajat Patidar ही संभालेंगे।उनकी अगुवाई में ही RCB ने पिछले साल 18 साल का इंतजार खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि नए सीजन में टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1