इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 2020 में होने वाले 13वें सीजन की शुरुआत 1 अप्रैल से होगी और इसका अंत 30 मई को होगा। सूत्रों की माने तो, बीसीसीआई और ब्रॉडकास्टर्स इस बात पर सहमत हुए हैं कि आईपीएल-13 दो महीने तक चलेगा। आईपीएल 2020 को लेकर सभी आठ फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। जिसमें मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 के 13वें सीजन के लिए कोर ग्रुप को अपने साथ बनाए रखा है, जबकि उसने 12 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। आपको बता दें कि इस बार युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया है। वहीं, लेग स्पिनर मयंक मारकंडे और बल्लेबाज सिद्धेश लाड को दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर को ट्रेड-आउट किया है। वहीं अगर दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स ने शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा, हर्षल पटेल, आवेश खान को रिटेन किया है। साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब से आर अश्विन और राजस्थान रॉयल्स से अजिंक्य रहाणे को अपनी टीम में ट्रेड किया है। आपको बता दें आईपीएल 2020 के लिए 19 दिसंबर को कोलकाता में ऑक्शन होना है।
Related Posts
ऋषभ पंत के लिए खतरे की घंटी हैं ये 3 युवा विकेटकीपर
By
Editor desk
/ August 21, 2019
नेशनल डोप टेस्टिंग लैब सस्पेंड
By
NVR24 DESK
/ August 23, 2019
विराट कोहली को लगता है प्रैक्टिस सेशन में डर!
By
Beena Rai
/ August 24, 2019
