International Women Day

महिला दिवस पर महिला प्रदर्शनकारी करेंगी प्रदर्शन

स्वराज इंडिया के संस्थापक योग्रेंद यादव ने बताया कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान महिला प्रदर्शनकारी सभी प्रदर्शन स्थल पर सामने आकर प्रदर्शन करेंगी। वहीं 5 मार्च को एमएसपी दिलाओ अभियान शुरू होगा। यह अभियान कर्नाटक से शुरू होगा। यह अभियान PM मोदी को फसलों की MSP के लिए बाध्य करने के लिए किया जाएगा।

वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता बलबीर रजेवाला ने बताया कि हम अपनी टीम उन-उन राज्यों में भेजेंगे जहां चुनाव हैं। बता दें कि चुनाव आयोग ने हाल में 5 राज्यों में चुनाव के तारीखों का ऐलान किया है। इसमें पश्चिम, बंगाल केरल, असम, पुडुचेरी और तमिलनाडु हैं। बलबीर ने बताया कि इन राज्यों में वे किसी खास पार्टी को सपोर्ट नहीं करेंगे मगर जो भी कैंडिडेट भाजपा को हराएगा उसे जिताने की अपील करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि हम राज्य की जनता को बताएंगे कि मोदी सरकार किसानों के प्रति कैसा रुख रखती है।


बता दें कि किसान आंदोलन को करीब तीन महीने से ज्यादा हो चुके हैं। ऐसे में अभी तक सरकार और किसान की ओर से कई स्तर की वार्ता हो चुकी है लेकिन किसानों के मुद्दों को कोई हल नहीं निकला है। किसान नए कृषि कानून को रद करवाने को लेकर अड़े है वहीं सरकार इसे संशोधित करने के लिए तैयार है। इधर बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 15 मार्च तक के कार्यक्रम तय कर लिए हैं। इसमें 6 मार्च को केएमपी एक्सप्रेस को 5 घंटे तक रोकने से शुरुआत होगी।


पश्चिम बंगाल के लिए है खास तैयारी

किसान रैली करने के लिए 12 मार्च का तारीख तय किया है। इस रैली में मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य जाएंगे और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ वोट देने की अपील करेंगे। इसकी शुरुआत पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगी। उसी दिन मोर्चा की ओर से पश्चिम बंगाल के सभी 294 विस क्षेत्रों के लिए एक-एक वैन भी रवाना होगी, जो यहां के किसानों की अपील को लेकर वहां के वोटरों के बीच जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1