पद्म पुरस्कारों की घोषणा, 7 को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण, 118 को मिलेगा पद्मश्री

इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर जिन हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे उनके नाम का ऐलान कर दिया गया है। इनमें 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। जिन सात हस्तियों को पद्म विभूषण पुरस्कार दिए जाएंगे उनमें पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, जॉर्ज फर्नांडिस, सर अनिरुद्ध जुगनाथ, एमसी मैरी कॉम, छन्नूलाल मिश्रा, पेजावरा मठ के महंत श्री विश्वेशातीर्थ का नाम है।

इसके साथ ही गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे मनोहर पर्रिकर, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, आनंद महिंद्रा, नीलकंठ रामकृष्ण माधव मेनन को पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा जएगा।

पद्म श्री पुरस्कार में जिन 118 हस्तियों का नाम शामल है उनमें पूर्व क्रिकेटर जहीर खान, हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, शूटर जीतू राय के नाम का एलान भी किया गया है। कला के क्षेत्र में कंगना रनौत, एकता कपूर, अदनान सामी और करण जौहर को पद्म श्री पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा लंगर बाबा जगदीश लाल आहूजा, सामाजिक कार्यकर्ता जावेद अहमद टेक, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण मुनडयूर, सामाजिक कार्यकर्ता एस रामकृष्ण, सामाजिक कार्यकर्ता योगी एरोन और का नाम शामिल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1