बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार समारोह में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम छाया रहा। बुमराह को 2018-19 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए पोली उमरीगर पुरस्कार और दिलीप सरदेसाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दें, 15 लाख रुपये की इनामी राशि और प्रशस्ति पत्र पोली उमरीगर ट्रॉफी सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को दिया जाता है। जसप्रीत बुमराह के साथ ही चेतेश्वर पुजारा को भी ये पुरस्कार दिया गया। जहां पुजारा ने 8 मैचों में तीन शतक और दो अर्धशतक से 52.07 की औसत से 677 रन बनाए। तो वहीं दुनिया के नंबर एक वनडे गेंदबाज बुमराह ने जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका और इंडिया के बीच खेले गए टेस्ट मैच में पहली बार टीम इंडिया के लिए खेला था, और तब से उनका लगातार वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज में के बीच खेले गए मैचों में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही महिला वर्ग में पूनम यादव ने बाजी मारी औरनपोली उमरीगर पुरस्कार अपने नाम किया। पूनम यादव को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भी चुना गया। इसके अलावा टीम इंडिया के पूर्व कप्तानों में कृष्णमाचारी श्रीकांत और अंजुम चोपड़ा को कर्नल सीके नायुडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और बीसीसीआई का महिलाओं के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया।

