पूरा उत्तर भारत ठंड की गिरफ्त में

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन मौसम विशेषज्ञों ने शुक्रवार तक इसके सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जतायी है। गिरते तापमान और हवा की गति में संभावित गिरावट के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। दिल्ली में बुधवार की सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना है।
पहाड़ों से चलने वाली तेज पश्चिमोत्तर हवाओं के कारण पारा लुढ़कने की संभावना हो गयी है ।केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर, लद्दाख समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का दौर शुरू हो गया है।

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस किया गया जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री हो गया है। शहर में सुबह के समय कोहरा छाया हुआ है। पिछले हफ्ते ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने और मैदानी इलाकों में बारिश होने के कारण पूरे जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख में रात्रि के तापमान में गिरावट शुरू हो गया । दिन का तापमान 10 दिसंबर तक स्थिर रहने की संभावना बतायी जा रही है।

वैष्णों देवी मंदिर के आधार शिविर कटरा में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ठंड का दौर शुरू हो गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1