कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले पहले दिन-रात टेस्ट मैच के समय का ऐलान कर दिया गया है। आपको बता दें पहला डे-नाइट टेस्ट मैच 22 से 26 नवंबर के बीच खेला जाएगा। आपको बता दें भारत बंग्लादेश का पहला दिन-रात का टेस्ट मैच दिन में एक बजे से शुरू होगा और आठ बजे तक चलेगा। सर्दियों के मौसम में घने कोहरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई और बंगाल क्रिकेट संघ ने ये फैसला लिया है। बीसीसीआई सूत्रों की माने तो ओस को ध्यान में रखते हुए, बीसीसीआई ने सीएबी की खेलने की परिस्थितियों में बदलाव करने की अपील को स्वीकार कर लिया है। दिन का खेल अब दोपहर में एक बजे शुरू होगा और तीन बजे पहला सत्र खत्म हो जाएगा। जबकि दूसरा सत्र 3: 40 बजे शुरू होगा और 5:40 बजे खत्म हो जाएगा। मैच का तीसरा और अंतिम सत्र छह से आठ बजे तक चलेगा।
Related Posts
ऋषभ पंत के लिए खतरे की घंटी हैं ये 3 युवा विकेटकीपर
By
Editor desk
/ August 21, 2019
नेशनल डोप टेस्टिंग लैब सस्पेंड
By
Beena Rai
/ August 23, 2019
विराट कोहली को लगता है प्रैक्टिस सेशन में डर!
By
Beena Rai
/ August 24, 2019
