साउथ सुपरस्टार के घर इनकम टैक्स का छापा, मिले 65 करोड़ रुपये….

साउथ के सुपरस्टार व एक्टर जोसेफ चंद्रशेखर उर्फ विजय थालापथि के घर इनकम टैक्स ने छापा मार दिया है। यह रेड टैक्स चोरी मामले को लेकर की गई है। INCOME TAX की रेड में अब तक 65 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। अभी भी उनकी रेड जारी है।

जानकारी के अनुसार आयकर विभान ने पांच फरवरी की सुबह एजीस एंटरप्राइजेज की प्रॉपर्टीज पर छापा मारना शुरू किया है। इस वजह से विजय ने मास्टर की शूटिंग बीच में ही रोक दी। INCOME TAX डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया, ‘हमें जानकारी मिली थी कि विजय ने बिगिल के लिए बहुत बड़ी रकम कैश में ली है।’ ऐसे में विजय वही एक्टर हैं जिन्होंने अपनी फिल्म बिगिल के क्रू मेंबर्स को सोने की अंगूठी बांटी थी।

इस अंगूठी पर अंग्रेजी में फिल्म का नाम यानी बिगिल लिखा हुआ था। विजय ने लगभग 400 क्रू मेंबर्स को सोने की अंगूठी बांटी थी। विजय चंद्रशेखर ने 18 साल की उम्र में फिल्म में काम करना शुरू कर दिया था। जोसेफ विजय चंद्रशेखर को लोग विजय थालापथि के नाम से भी जानते हैं। विजय ने ज्यादातर तमिल की एक्शन, ड्रामा और थ्रिलर फिल्मों में काम किया है।

विजय के पिता तमिल फिल्म जगत के निर्माता और प्रोड्यूसर हैं। विजय बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ भी काम कर चुके हैं। आज आलम ऐसा है कि विजय की कोई फिल्म फ्लॉप नहीं होती है। वहीं को जबरदस्त एक्शन के लिए कई सारे अवार्ड्स भी मिल चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1