CM योगी के ‘राम राज्य’ में हर रोज हो रहीं हत्या व लूट की घटनाएं- अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि BJP रात में अपराध का डंका बज रहा है। अपराधियों को जंगलराज कायम करने के लिए सत्ता का संरक्षण हासिल है। पूर्व CM ने कहा कि राजधानी में पुलिस कमिश्नरी के बाद भी ताबड़तोड़ हत्याएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था जस की तस हैं। हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं रोज हो रही हैं। SP मुखिया ने तंज कसते हुए कहा, CM योगी आदित्यनाथ शायद ऐसा ही राम राज्य लाना चाहते थे! गुरुवार को लखनऊ में दो हत्याओं का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा, इन घटनाओं से लोग दहशत में हैं। गंभीर अपराधों को अंजाम देने के बाद अपराधी पुलिस गश्त, पीआरवी और थाना चैकियों के बीच से निश्चिंत होकर फरार हो जाते हैं।

पूर्व CM ने कहा कि गोंडा में खेत की रखवाली करने गए युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। अयोध्या में जिला पंचायत सदस्य की पुत्री पर उसी के घर में एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने तमंचे से फायर कर दहशत फैलाईं। गुडम्बा में डंडा मार कर बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर नकदी लूट ली और उसको लहूलुहान कर दिया। बहराइच में थाना कैसरगंज में बदमाश ने एक व्यक्ति के बैंक से निकलते वक्त उसके रूपये लूट कर फरार हो गये।

https://www.youtube.com/watch?v=jjiLbfpf2aI&t=609s

अखिलेश ने कहा, अजीब हाल है कि राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नर भी अब तक कोई करिश्मा नहीं कर पाए हैं। और नए डीजीपी साहब तो अभी आते ही टॉपटेन अपराधियों की खोज में लग गए हैं। जबकि CM का दावा है कि अपराधी या तो जेलों में हैं अथवा प्रदेश के बाहर चले गए हैं। उनके कार्यकाल के कुछ ही दिन रह गए हैं, पर अभी तक वे टॉपटेन अपराधी नहीं ढूंढ पाए हैं।

SP मुखिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने तो विधानसभा में सरकार की प्रशंसा करने में कोताही नहीं बरती। बेहतर होता कि वे यह भी जानकारी कर लेती कि BJP सरकार से जनता कितनी दुःखी है? BJP राज में उत्तर प्रदेश ‘हत्या प्रदेश’ ही नहीं बना है। बल्कि देश-दुनिया में उसकी बदनामी भी कम नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1