congress

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा- गृहमंत्री ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- ‘माफी मांगिए, वरना…’

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल के दौरान राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने का आदेश दिया. सदन में इस आरोप पर हंगामा मच गया. संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा राहुल गांधी को हाउस में माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो ऐसे सदन नहीं चल पाएगा.

राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत के कथित गृहमंत्री को हिम्मत नहीं है कि यहां आएं और बैठें. मैंने उनकी कारकेड देखी. 30 गाड़ियां थीं. बुरी तरह से हिले हुए थे. गृहमंत्री डरे हुए हैं, इसलिए यहां नहीं हैं आज. बच्चों पर पैलेट मारे गए. उन्होंने आदेश दिया कि बच्चों को शॉक दिया जाए.’

नेता विपक्ष के इस बयान पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू भड़क गए. उन्होंने कहा कि संसद में ये बहुत ही गलत बात कही जा रही है. किस आधार पर ये ऐसा बयान दे रहे हैं.

राहुल गांधी के बचाव में उतरे अखिलेश

इसके बाद सत्ता पक्ष की ओर से नारेबाजी शुरू हो गई और राहुल गांधी से माफी की मांग जा रही है. वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राहुल गांधी के बचाव में उतरे. उन्होंने कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष ने गंभीर आरोप लगाया है सरकार पर, तो ये सरकार की जिम्मेदारी है कि वो बताए किसके आदेश पर बच्चों पर अत्याचार किया.

अखिलेश के बयान पर क्या बोले रिजिजू?

कन्नौज सांसद के बयान पर किरेन रिजिजू ने कहा कि अगर जांच की मांग करें तो मानते हैं. रिजिजू ने कहा, ‘अखिलेश जी आप जो बात कह रहे हैं वो अलग है. राहुल जी ने जो कहा वो गलत है. राहुल गांधी माफी मांगें.’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1