आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 28 जून 2020

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन रविवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 28 जून का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (28 June 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि – Mesh Rashi 28 June 2020 , Aries Horoscope 28 June 2020

व्यवसाय में नई योजनाओं और साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातक बैठकों और प्रस्तुतियों में भाग लेंगे जो उन्हें प्रगति देगा। आपको अपने सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा।आपका अच्छा व्यवहार आपको दूसरों को प्रभावित करने में सहायता करेगा। आप अपने प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन आज शुभ रहने वाला है। शुभ घटना घटित होगी जो उत्सवों का आह्वान करेगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 28 June 2020 , Taurus Horoscope 28 June 2020

सूर्य देव की कृपा से लम्बे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत हो जाएगा, और सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक- सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। सामाजिक तौर पर आपको अत्यधिक मान सम्मान मिलेगा। शाम को दोस्तों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। कार्य की अधिकता के कारण आपको मानसिक परेशानी रह सकती है।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 28 June 2020 , Gemini Horoscope 28 June 2020

शारीरिक और मानसिक रूप से आज प्रसन्न रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से उत्साह बढ़ेगा। साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। व्यवसाय में प्रमोशन की संभावना है। नुकसान हो सकता है। मजबूत इच्छाशक्ति आपको फिर से उसी स्थिति में लाकर खड़ा कर देगी।सरकारी क्षेत्र के कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे।

कर्क राशि – Kark Rashi 28 June 2020 , Cancer Horoscope 28 June 2020

आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए बहुत अच्छा है। व्यापारी एव व्यवसायी वर्ग वांछित परिणाम प्राप्त करेंगे और अपने कार्य क्षेत्र में अपने लिए जगह बनाएंगे। सामाजिक लोकप्रियता प्राप्त करने के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। परिवार में शादी का कार्यक्रम बन सकता है। खेल प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत हो सकते है।

सिंह राशि – Singh Rashi 28 June 2020 , Leo Horoscope 28 June 2020

स्वास्थ्य के प्रति आज अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च हो सकता है। आज खान-पान घर का ही करें तो लाभदायी रहेगा। नकारात्मकता विचार मन में न आने दें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि, ध्यान तथा जप आपको उचित मार्ग पर ले जाएंगे। मित्रों और परिजनों के साथ दिन आनंद के साथ बीतेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धनप्राप्ति के योग प्रबल हैं। धार्मिक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।

कन्या राशि – Kanya Rashi 28 June 2020 , Virgo Horoscope 28 June 2020

आज आपको जीवन में अपनी वर्तमान स्थिति के बारे में संदेह हो सकता है। आप एक छोटा काम शुरू कर सकते हैं और वहां से अपना रास्ता बना सकते हैं। किसी धार्मिक अथवा मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी। आपके लिए बेहतर यह रहेगा कि सोचे हुए काम करते जाएं। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। करियर के मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है।

तुला राशि – Tula Rashi 28 June 2020 , Libra Horoscope 28 June 2020

आज आप अपने आत्मविश्वास के स्तर में वृद्धि देखेंगे। नई साझेदारी या नए उद्यम में प्रवेश करने के लिए अच्छा समय है जो भविष्य में आपके लिए अति लाभदायक साबित होगा। आप अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे और अतिरिक्त प्रयास भी करेंगे। पुराने निवेश लाभदायक रहेंगे। अनुसंधान में शामिल लोग सफलता प्राप्त करेंगें। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा और बच्चे के विवाह या जन्म जैसी शुभ घटना घट सकती है।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 28 June 2020 , Scorpio Horoscope 28 June 2020

वाद-विवाद से दूर रहें। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। संतान के भविष्य के बारे में चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश न करें। संभव हो तो यात्रा या प्रवास टाल दें। भविष्य के लिए आर्थिक योजना बना सकते हैं। परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी।

धनु राशि – Dhanu Rashi 28 June 2020 , Sagittarius Horoscope 28 June 2020

आज समाज में आपका सम्मान और गरिमा बढ़ सकती है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। भाग्य का साथ मिलता रहेगा। क्रोध करने से बचें। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। घर के बाहर के मामलों में आपकी महत्वाकांक्षाएं भी बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। धार्मिक कार्यक्रम में सहभागी होंगे। अगर आप अपना ज्ञान और अनुभव औरों के साथ बाटेंगे, तो निश्चय ही आपको प्रतिष्ठा मिलेगी।

मकर राशि – Makar Rashi 28 June 2020 , Capricorn Horoscope 28 June 2020

आप महत्वाकांक्षी उद्यम में प्रवेश कर सकते हैं। यह आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगा। यदि आप उच्च अध्ययन, नौकरी या व्यवसाय के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको स्वयं के प्रयासों से सफलता मिलेगी। व्यापार में शामिल लोग किसी पुराने मित्र की मदद ले सकते हैं। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग खुद को दृढ़ता से स्थापित करेंगे। धन संबंधी मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और आप अच्छा मुनाफा भी कमाएंगे।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 28 June 2020 , Aquarius Horoscope 28 June 2020

मानसिक रूप से दुविधा का अनुभव होने से निश्चित निर्णय लेने में कष्ट होगा। निरर्थक खर्च से बचें। वाणी पर संयम न रखने से परिजनों के साथ अनबन होने की आशंका है। विद्यार्थियों को अभ्यास में एकाग्रता पर अधिक जोर देना पड़ेगा। कार्य में सफलता के लिए अधिक प्रयास करना होगा। आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। नए कार्यो का शुभारंभ कर पाएंगे।

मीन राशि – Meen Rashi 28 June 2020 , Pisces Horoscope 28 June 2020

आज बिजनेस मे विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं उन से बचकर रहें। राजकीय व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे एवं सहयोग मिलेगा। सूर्य को जल अर्पित करें इससे आपके घर की सभी नकारात्मक शक्तियां समाप्त हो जाएंगी। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुका हुआ पैसा आपको अचानक मिल सकता है। गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें। आपको पहली नजर में किसी से प्यार हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1