PM Modi

जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन से पहले हाई अलर्ट, पीएम मोदी के रैली में शामिल होने से सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की आखिरकार वह घड़ी आ गई जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे. जिसको देखते हुए प्रशासन पुलिस ट्रैफिक विभाग और प्राधिकरण ने संयुक्त रूप से व्यापक तैयारियां शुरू कर दी है.

अधिकारियों के मुताबिक कार्यक्रम को लेकर हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने की संभावना है. वहीं यह अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की रैली को सुनने के लिए करीब एक लाख से ज्यादा अधिक लोग पहुंच सकते हैं. भारी भीड़ को देखते हुए आसपास के जिलों और राज्यों से आने वाले लोगों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि आवागमन में कोई परेशानी ना हो सके.

एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात
कार्यक्रम को हाई प्रोफाइल मानते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया गया है. एयरपोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है. हर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर कड़ी निगरानी भी रहेगी जाएगी. इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खुफिया एजेंसी को भी अलर्ट पर रखा गया है. कार्यक्रम स्थल के अंदर और बाहर सुरक्षा के कई लेयर बनाए जा रहे हैं. ताकि किसी भी तरह की चूक की न हो सके.

भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष प्लान तैयार किया गया है कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए तीन अलग-अलग रूट बनाए जाएंगे इसके अलावा 2000 से ज्यादा वाहनों के लिए करीब 10 पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं एक रूट को रिजर्व भी रखा गया है ताकि वीआईपी मूवमेंट में कोई बाधा ना आए.

कार्गो विलेज एंट्री के अलावा दो नए अस्थाई गेट भी बनाए
एयरपोर्ट में प्रवेश के लिए मौजूदा कार्गो विलेज एंट्री के अलावा दो नए अस्थाई गेट भी बनाए जा रहे हैं. ये गेट दयांनतपुर और रोही गांव के पास बनाए जा रहे हैं जिससे भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और लोगों को आने जाने में आसानी होगी. इन गेटों से पार्किंग स्थल तक सड़क निर्माण का काम भी तेजी से किया जा रहा है. सुरक्षा के मध्य नजर एयरपोर्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों का सत्यापन भी शुरू कर दिया गया है.

वहीं एसीपी स्तर के अधिकारियों की निगरानी में यह प्रक्रिया चल रही. अब तक हजारों कर्मचारियों का वेरिफिकेशन किया जा चुका है जबकि बाकी की जांच जारी है इसके अलावा आसपास के गांव होटल और किरायेदारों की भी जांच की जा रही है ताकि कोई संदेश व्यक्ति कार्यक्रम के दौरान परेशानी ना खड़ी कर सके.

गांव-गांव जाकर लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील
उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके पर पहुंचकर तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं. स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील भी की जा रही है. प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारी की जारी है. वहीं सुरक्षा ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण जैसी सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. अधिकारियों का दावा है कितने बड़े अर्जुन के बावजूद आम लोगों को किसी भी तरह के सुध नहीं होने दी जाएगी और पूरा कार्यक्रम रूप से संपन्न कराया जाएगा.

2000 से ज्यादा वाहनों के लिए 10 पार्किंग स्थल चिह्नित
कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने और वहां से निकलने के लिए तीन अलग-अलग रूट बनाए गए हैं, करीब 2000 से ज्यादा वाहनों के लिए 10 पार्किंग स्थल भी चिह्नित किए गए हैं और एक रूट को रिजर्व भी रखा गया है ताकि वीआईपी मूवमेंट में कोई बाधा ना आए. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जेवर के विधायक ठाकुर नरेंद्र सिंह लगातार लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा इस जनसभा आयोजन में भीड़ जुटाना की भी पूरी कोशिश कर रहे हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1