दिल्ली-एनसीआर में हुई बेमौसम बारिश

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के बीच Delhi-Ncr में धूल भरी तेज आंधी के साथ ही बारिश ने दस्तक दी है। जिससे मौसम थोड़ा ठंडा हो गया है। इसके साथ ही आसमान में बादल भी छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने पहले ही पूर्वानुमान जता दिया था कि आज दिल्ली में हल्की बारिश और गरज के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिसका असर भी अब Delhi-Ncr में देखने को मिल रहा है। Delhi-Ncr के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली है।

दरअसल, दिल्ली में लगातार बेमौसम बारिश हो रही है। पिछले दिनों ही दिल्ली में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे थे। जिससे जनजीवन पर भी काफी असर देखने को मिला था। वहीं लगातार मौसम में बदलाव के कारण भी लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि मंगलवार को जहां दोपहर में धूप निकली हुई थी तो शाम के 4-5 बजे के करीब Delhi-Ncr में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली और मौसम का मिजाज ही बदल गया। कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली तो कुछ इलाकों में आंधी के साथ हल्की बारिश भी हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1