International Day of Yoga

International Yoga Day 2022: रहना है स्वस्थ, तो हर दिन 15 मिनट करें ये योग

International Yoga Day 2022: 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ (International Yoga Day) का आयोजन होने जा रहा है। बीते सात सालों से विश्वस्तर पर यह ख़ास दिन मनाया जा रहा है। इस साल यानी 8वां योग दिवस का केंद्र मैसूर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘इंटरनेशनल योग डे’ (International Yoga Day) इस साल कर्नाटक के मैसूर में मनाएंगे। स्वस्थ रहने के इस उत्सव में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने लगे हैं। आपने अब तक योग को अपने जीवन में नहीं शामिल किया है, तो अब बिना देर किए बेहतर लाइफस्टाइल के लिए इसे अपनी रूटीन का हिस्सा बनाएं।

अगर आप योग को अपनी डेली लाइफ में शामिल करना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं आसान योगासनों का ऐसा पैकेज, जो आपकी पूरी बॉडी के लिए कारगर है। यह छोटा सा योग पैकेज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करेगा। 15 मिनट वाले इस योग पैकेज में तीन योगासन हैं, जिनकी मदद लेते हुए आप अपने जीवन में योग की नींव डाल सकते हैं। क्या है वे योगासन और कैसे वे हमारे लिए फायदेमंद हैं, आइए जानते हैं।

ताड़ासन – जिन्होंने योग करना शुरू किया है, उनके लिए यह आसान अच्छा है। इस आसन को करने से बॉडी स्ट्रेच होती है। मसल्स के दर्द में आराम मिलता है। इसे करने के लिए सीधे खड़े रहें। हाथों को ऊपर की तरफ खींचते हुए बॉडी और हाथों को ऊपर की तरफ खींचना होता है।शरीर का सारा भार पैरों के आगे वाले हिस्से पर होता है।इस आसन को करते हुए सांस लेने और छोड़ने की प्रकिया का खास ध्यान रखना होता है। हेल्थलाइन के साथ जानिए ताड़ासन करने के लाभ।
ताड़ासन करने के फायदे
– सांस लेने की प्रक्रिया सुधरती है।
– वेट लॉस और फैट घटाने में मददगार है।
– बैक पेन और साइटिका के दर्द में आराम मिलता है।
– बॉडी पॉश्चर सही रखने में मददगार साबित होता है।
– हाइट बढ़ाने के लिए इस आसान को कर सकते हैं।
– तनाव और स्ट्रेस में कमी आती है।

तिर्यक ताड़ासन – यह आसान ताड़ासन से मिलता-जुलता है। ताड़ासन के अगले स्टेप को तिर्यक ताड़ासन मान सकते हैं। ताड़ासन करते हुए बॉडी को ऊपर की तरफ स्ट्रेच करने के बाद इस आसन में शरीर को एक बार बाएं और फिर दूसरी बार दाएं तरफ स्ट्रेच करना होता है। इस पोश्चर को करते हुए, शरीर को सीधा रखना ज़रूरी है। इस आसन को करने के दौरान सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया को जानकर तिर्यक ताड़ासन करने पर ही पूरा फायदा मिलता है। इजीआयुर्वेद के अनुसार, जानें तिर्यक ताड़ासन करने से शरीर पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव।

तिर्यक ताड़ासन करने के फायदे
– कंधे और रीढ़ मज़बूत होते हैं।
– बॉडी फ्लेक्सिबल होती है।
– शरीर की चर्बी घटती है।
– कब्ज़ की समस्या दूर होती है।
– पाचन शक्ति बेहतर होती है।

कटिचक्रासन – इस आसन को करते हुए हमारे पेट और कमर के आसपास का हिस्सा प्रभावित होता है। इस आसन को करने के लिए हाथों को आगे ले जाएं, फिर दाईं और मुड़ते हुए दाया हाथ पीछे कमर पर और बाया हाथ दाएं कंधे पर रखें। फिर पुराने पोश्चर में लौटें और यही प्रक्रिया अब बाईं ओर मुड़ते हुए करें। इस आसन के उत्तम लाभ पाने के लिए सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया का ख़ास ध्यान रखें। आर्टऑफ़लिविंग के साथ जानिए कैसे कटिचक्रासन सेहत के लिए बेहतर और ज़रूरी है।

कटिचक्रासन करने के फायदे
– कब्ज़ की समस्या से आराम दिलाता है।
– रीढ़ की हड्डी मज़बूत होती है।
– कमर के आसपास फैट कम होता है।
– बॉडी की फ्लेक्सिब्लिटी बढ़ती है।
– कंधे, गर्दन और एब्डॉमिनल मसल्स मज़बूत होते हैं।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1