delhi crime

Hathras Case:डीएनडी टोल प्लाजा को पार कर गया राहुल-प्रियंका का काफिला, बॉर्डर पर लगा भीषण जाम

हाथरस दुष्कर्म कांड पीड़ित युवती के परिजनों से मिलने के लिए जाने की कड़ी में उत्तर प्रदेश कांगेस प्रभारी Priyanka Gandhi Vadra और Rahul Gandhi का काफिला DND टोल प्लाजा को पार कर गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक होने से यूपी पुलिस इस काफिले को दिल्ली वापस नहीं कर पाई। वहीं, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भीषण जाम लगा हुआ है। कांग्रेस के बड़े प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू व जतिन प्रसाद प्रसाद मौजूद हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से DND पर भीषण जाम लगा हुआ है।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथरस कूच करने के चलते डीएनडी पर पुलिस एक-एक वाहन की जांच रही है, इसके चलते यहां पर भीषण जाम लग गया है।
हाथरस घटना के विरोध में DND टोल प्लाजा पर कांग्रेस के प्रदर्शन से भीषण जाम लग गया है।
बॉर्डर पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।
पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वापस जाने को कह रही है। वहीं, इस बात से नाराज कांग्रेसी धरने पर बैठ गए हैं।


हाथरस दुष्कर्म कांड को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि यूपी में कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का आरोप है कि पीड़िता का परिवार अंतिम संस्कार तक नहीं कर पाया। ये अमानवीयता का सबसे बड़ा उदाहरण है।

14 सितंबर को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 19 साल की एक दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था, वहीं घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ यूपी के पूर्व CM अखिलेश यादव और मायावती ने भी योगी सरकार को निशाने पर लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1