हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को Hartalika Teej व्रत रखा जाता है। अखंड सौभाग्य और सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए महिलाएं Hartalika Teej व्रत रखती हैं। इस व्रत को सभी व्रतों में कठिन माना जाता है क्योंकि यह निर्जला व्रत होता है। इस व्रत के दौरान पानी भी नहीं पीना होता है। विवाह योग्य युवतियां सुयोग्य वर की कामना से भी हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। Hartalika Teej व्रत के दिन माता पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की आराधना की जाती है। हरतालिका तीज व्रत उत्तर भारत के कई स्थानों पर रखा जाता है। Hartalika Teej व्रत के लिए विशेषकर मायके से महिलाओं के लिए नए कपड़े, फल, मिठाई, सुहाग की सामग्री आदि बेटी के घर भेजी जाती है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष Hartalika Teej किस दिन है? पूजा का मुहूर्त क्या है?
हरतालिका तीज 2021 तिथि
भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का प्रारंभ 8 सितंबर दिन बुधवार को देर रात 02 बजकर 33 मिनट पर हो रहा है। यह तिथि 09 सितंबर को रात 12 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में उदया तिथि 09 सितंबर को प्राप्त है, इसलिए Hartalika Teej का व्रत 09 सितंबर दिन गुरुवार को रखा जाएगा।
हरतालिका तीज 2021 पूजा मुहूर्त
Hartalika Teej के दिन पूजा के लिए 2 मुहूर्त हैं। एक सुबह के समय में और दूसरा प्रदोष काल में सूर्यास्त के बाद।
सुबह का मुहूर्त: Hartalika Teej की प्रात: पूजा के लिए आपको 02 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। आप इस दिन प्रात: 06 बजकर 03 मिनट से सुबह 08 बजकर 33 मिनट के मध्य पूजा करना उत्तम है।
प्रदोष पूजा मुहूर्त: Hartalika Teej की प्रदोष पूजा के लिए शाम को 06 बजकर 33 मिनट से रात 08 बजकर 51 मिनट तक मुहूर्त है।
हरतालिका तीज का महत्व
Hartalika Teej का व्रत करने से पति को लंबी आयु प्राप्त होती है। मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए भी यह व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य से संतान वृद्धि भी होती है।