बिग बॉस 13: गुत्थी ने छोटे परदे पर की वापसी

कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो के बाद एक बार फिर गुत्थी यानी की सुनील ग्रोवर छोटे परदे पर नजर आएंगे। वह अपनी मासूमियत और चुलबुले अंदाज से सभी को गुदगुदाएंगे। इस बार गुत्थी विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में नजर आएंगे। वह इस शो में सलमान खान के साथ मस्ती करते नजर आएंगे। कर्ल्स ने गुत्थी का प्रोमो ट्वीटर पर शेयर किया है।

प्रोमो में गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर के वॉयसओवर से शुरू होता है, जिसमें वो कहती है- हम आये हैं इस बगिया में, फूल खिले गुलशन-गुलशन। जैसे ही गुत्थी की स्टेज पर एंट्री होती है, सलमान ख़ान हंस-हंसकर बुरा हाल हो जाता है। गुत्थी सलमान से लिपट जाती हैं और सलमान बचने की कोशिश करते हैं। गुत्थी कहती है कि कल रात बिग बॉस मेरे सपने में आए थे। गुत्थी वीकेंड का वार एपिसोड में दर्शकों को गुदगुदाएगी।

सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा था- जूस मी। बता दें कि सुनील इस साल सलमान ख़ान के साथ भारत में उनके दोस्त विलायती के रोल में नज़र आ चुके हैं। सलमान ख़ुद भी गुत्थी के फैन हैं और सुनील ग्रोवर की अदाकारी के दीवाने हैं।

गुत्थी का किरदार कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में इंट्रोड्यूस किया गया था। कपिल शर्मा इस शो के होस्ट थे। शो में वैसे तो सुनील ने कपिल के ससुर खैराती लाल समेत कई किरदार निभाए हैं, मगर गुत्थी सबसे अधिक लोकप्रिय हुआ था। गुत्थी के किरदार में सुनील ग्रोवर काफी शर्माते हुए बात करते हैं जो दर्शकों को खूब पसंद आया। ख़ासकर, उनका ख़ुद को इंट्रोड्यूस करवाने का तरीक़ा बेहद पसंद आया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1