Gulf Currency Battle: डॉलर के मुकाबले किस देश की मुद्रा है सबसे मजबूत?

खाड़ी देशों की मुद्राएं वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूती के लिए जानी जाती हैं और अक्सर अमेरिकी डॉलर (USD) के मुकाबले ऊंचा मूल्य रखती हैं। इसका मुख्य कारण इन देशों की तेल से होने वाली भारी आय, मजबूत आर्थिक ढांचा और संतुलित मौद्रिक नीतियां हैं। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमन, कुवैत, कतर और बहरीन जैसे देशों की मुद्राएं लंबे समय से स्थिर बनी हुई हैं। ऐसे में यह जानना दिलचस्प हो जाता है कि इन सभी में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सबसे मज़बूत मुद्रा कौन सी है। आइए खाड़ी देशों की सभी प्रमुख मुद्राओं और उनके मौजुदा विनियम दर (एक्सचेंज रेट) पर नजर डालते हैं।

खाड़ी देशों की मुद्राएं और अमेरिकी डॉलर की वैल्यू
सऊदी अरब की मुद्रा
सऊदी अरब की आधिकारिक मुद्रा सऊदी रियाल (SAR) है, जो लंबे समय से अमेरिकी डॉलर (USD) के साथ स्थिर विनिमय दर पर जुड़ी हुई है। वर्तमान में इसकी वैल्यू पर नजर डाले तो 1 सऊदी रियाल लगभग 0.27 अमेरिकी डॉलर के बराबर है, जो इसकी स्थिरता और नियंत्रित मौद्रिक नीति को दर्शाता है।

संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा
एमिराती दिरहम यानी AED, संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक मुद्रा है। मौजूदा समय में 1 दिरहम की कीमत करीब 0.27 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।

ओमान की मुद्रा
ओमान की आधिकारिक मुद्रा ओमनी रियाल (OMR) है, जो दुनिया की सबसे मज़बूत मुद्राओं में गिनी जाती है। वर्तमान में 1 ओमनी रियाल की कीमत करीब 2.60 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।

कुवैत की मुद्रा
कुवैत की अधिकारिक मुद्रा कुवैती दिनार (KWD) है।अभी के समय में 1 कुवैती दिनार की कीमत करीब 3.26 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।

कतर की मुद्रा
कतर की आधिकारिक मुद्रा कतारी रियाल (QAR) है। 1 कतारी रियाल की वैल्यू अप्रैल 2026 तक 1 अमेरिकी डॉलर लगभग 0000 कतरी रियाल के बराबर है।

बहरीन की मुद्रा
बहरीनी दिनार (BHD) बहरीन की आधिकारिक मुद्रा है। 1 बहरीनी दिनार की वैल्यू 2.65 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।

कुवैती दिनार सबसे मज़बूत
अगर सभी छः खाड़ी देशों की मुद्राओं की तुलना की जाए तो कुवैती दिनार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सबसे मज़बूत मुद्रा के रूप में सामने आता है। दिलचस्प बात यह है कि कुवैती दिनार दुनिया की सबसे अधिक मूल्य वाली करेंसी भी मानी जाती है। इसका प्रमुख वजह देश का बड़े स्तर पर तेल निर्यात है, जिससे विदेशी मुद्रा का लगातार प्रवाह बना रहता है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी मांग मज़बूत रहती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1