गुजरात: ऑक्सीजन सिलेंडर फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 6 कर्मचारियों की मौत…

गुजरात के वडोदरा के पास मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार सुबह एक तेज ब्लास्ट हो गया। वहीं इस घटना में 6 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हो गए हैं। ब्लास्ट होने का कारण हाइड्रोजन-नाइट्रोजन के सिलेंडर फटना बताया गया है। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि अभी तक धमाके के कारणों की ठीक तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है।

पादरा तालुका के गवाशद गांव के पास सिलेंडर बनाने वाली कंपनी ‘एम्स’ स्थित है। यहां से अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडरों की सप्लाई की जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि के ब्लास्ट इतना जोरदार था कि 3 किमी दूर तक इसका कंपन महसूस किया गया। वहीं इस जोरदार ब्लॉस्ट से कंपनी के प्लांट की छत उड़ गई।

जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि फैक्ट्री में फायर सेफ्टी के साधन मौजूद नहीं थे और न ही कर्मचारियों को सुरक्षा किट दी थी। जिसके चलते, विस्फोट में कर्मचारियों के शरीर बुरी तरह से झुलस गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने सरकार से मृतकों और घायलों के परिजन को मुआवजा देने के साथ ही दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1