देश में जीएसटी कलेक्शन बढ़ाने के मुद्दे को लेकर आने वाले 18 दिसंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक होने वाली है। सूत्रों की माने तो इस बैठक में राज्यों को मिलने वाले GST कंपेंसेशन सेस के अलावा कलेक्शन बढ़ाने के मुद्दे पर विचार विमर्श किया जा सकता है। दरअसल, ये बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब जीएसटी कलेक्शन उम्मीद से कम रहने को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि जीएसटी काउंसिल ने कलेक्शन बढ़ाने के लिए सुझाव और प्रस्ताव भी मांगे हैं। ये सुझाव और प्रस्ताव टैक्स अनुपालन के साथ ही जीएसटी दरों को लेकर मांगे गए हैं। जो भी सुझाव आएंगे उन्हें आवश्यक निरीक्षण के लिए समिति के सामने रखा जाएगा। आपको बता दें बीते तीन महीने के बाद नवंबर में जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया था। इस महीने में एक साल पहले के मुकाबले 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और ये बढ़कर 1.03 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बता दें कि पिछले वर्ष नवंबर में 97,637 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ था। 18 दिसंबर को जीएसटी काउंसिल की होने वाली बैठक में राज्यों को मिलने वाले GST कंपेंसेशन सेस के मुद्दे पर भी चर्चा की जा सकती है। इसके लिए कुछ और प्रोडक्ट्स को कंपेंसेशन सेस के दायरे में लाने पर भी विचार हो सकता है।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
