Grahan in April 2026

Grahan in April 2026: क्या अप्रैल में लगने जा रहा है साल का तीसरा ग्रहण? जान ले सभी ग्रहण की सही डेट

Grahan in April 2026: ग्रहण वैज्ञानिक दृष्टि से तो महत्वपूर्ण होता ही है साथ ही इसका विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व भी माना जाता है। कई परंपराओं में ग्रहण का लगना अशुभ माना जाता है क्योंकि ग्रहण के समय सूर्य और चंद्रमा की स्थिति काफी कमजोर हो जाती है। यही कारण है कि ग्रहण काल में किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर अप्रैल के ग्रहण को लेकर काफी सर्च किया जा रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं इस महीने कोई ग्रहण है या नहीं।

अप्रैल में ग्रहण है या नहीं (April Grahan 2026)
अप्रैल में कोई ग्रहण नहीं लग रहा है, ना ही सूर्य ग्रहण और ना ही चंद्र ग्रहण। अब ग्रहण सीधे अगस्त में लगेगा। बता दें इस साल कुल 4 ग्रहण हैं। जिनमें से दो ग्रहण पहले ही लग चुके हैं और अब दो आने वाले समय में लगेंगे। चलिए आगे जान लेते हैं इस साल लगने वाले सभी ग्रहणों की डिटेल।

ग्रहण 2026 (Grahan 2026 Dates)
तारीख ग्रहण समय
17 फरवरी 2026, मंगलवार साल का पहला सूर्य ग्रहण दोपहर 03:26 से 07:57 बजे तक
3 मार्च 2026, मंगलवार साल का पहला चंद्र ग्रहण दोपहर 03:20 से शाम 06:47 बजे तक
12 अगस्त 2026, बुधवार साल का दूसरा सूर्य ग्रहण रात 09:20 से 13 अगस्त की सुबह 04:25 बजे तक
28 अगस्त 2026, शुक्रवार साल का दूसरा चंद्र ग्रहण सुबह 08:24 से दोपहर 11:22 बजे तक
ग्रहण काल में वर्जित कार्य (Grahan Mein Kya Nahi Karna Chahiye)
ग्रहण काल में भगवान की मूर्ति स्पर्श नहीं करनी चाहिए और ना ही पूजा करनी चाहिए। हालांकि इस दौरान मानसिक पूजा कर सकते हैं।
ग्रहण में भोजन न तो खाना चाहिए और न ही पकाना।
तेल मालिश नहीं करनी चाहिए।
बाल या नाखून नहीं काटना चाहिए।
लंबी दूरी की यात्रा पर नहीं जाना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को इस दौरान विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1