INDIA

सरकार का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने घरेलू गैस सिलेंडर (LPG) की बुकिंग का समय बढ़ा दिया है. सूत्रों के मुताबिक अब इसे 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है. ये फैसला ब्लैक मार्केटिंग और होर्डिंग को लेकर लिया गया है. सरकार ने कहा है कि अभी तक घरेलू गैस या डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है.

LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय

मंत्रालय ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को तीन दिन पहले ही 15 दिन से बढ़ाकर 21 दिन किया था, लेकिन अब 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है. यानी अब ग्राहकों को सिलेंडर की दो बुकिंग के बीच 24 दिन का अंतर रखना होगा.

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में उछाल

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच दो दिन पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में अब गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी का 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 913 रुपये में मिलेगा जबकि पहले इसकी कीमत 853 रुपये थी.

एक साल में ये दूसरी बार है जब एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए. कीमत में बढ़ोतरी 7 मार्च से लागू हो चुकी है. इससे पहले पिछले साल अप्रैल में कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. आईओसी की वेबसाइट के अनुसार, मुंबई में गैर-सब्सिडी वाली एलपीजी अब 912.50 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये की हो गई है.

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़े

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों यानी 2016 में योजना शुरू होने के बाद से मुफ्त एलपीजी कनेक्शन पाने वाले 10 करोड़ से अधिक गरीब लोगों को एक साल में 12 बार 14.2 किलोग्राम के हर सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती रहेगी.

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल की जाने वाली कॉमर्शियल एलपीजी की कीमत 19 किलोग्राम के हर सिलेंडर पर 114.5 रुपये बढ़ाई गई है. अब दिल्ली में इसकी कीमत 1,883 रुपये है. यह बढ़ोतरी एक मार्च को 19 किलोग्राम के हर सिलेंडर पर 28 रुपये बढ़ाए जाने के बाद की गई है. इस साल वाणिज्यिक एलपीजी की दरों में 302.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1