Gold-Silver Price Today: आज 8 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों में गजब की तेजी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत अभी 2,44,770 प्रति किलोग्राम है. इसमें लगभग 6 परसेंट की तेजी के साथ 13000 रुपये का उछाल आया है.
वहीं, लगभग 2.4 परसेंट की तेजी के साथ सोना 3,600 रुपये की बढ़त के साथ 1,53,944 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा गया है. इसी तरह से इंटरनेशन मार्केट में भी स्पॉट गोल्ड 2.3 परसेंट की रैली के साथ 4,811.26 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है. वहीं,अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 3.3 परसेंट की तेजी के साथ 4,840 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुआ है.
क्यों एकाएक बढ़ी सोने-चांदी की कीमत?
सोने-चांदी की कीमत पर आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ दो हफ्ते के सीजफायर का असर दिख रहा है. इससे वापस से निवेशकों का भरोसा लौटा है.
क्रूड ऑयल में जबरदस्त गिरावट भी इस उछाल के लिए जिम्मेदार है. कच्चे तेल की कीमतों में करीब 15-20 परसेंट की भारी गिरावट के चलते वैश्विक बाजारों में जोखिम लेने की क्षमता बढ़ी है. इससे निचले स्तरों पर सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ी है.
तेल की कम हुई कीमतों के बीच महंगाई कम होने की भी उम्मीद बढ़ गई है. इससे निवेशकों का सेंटिमेंट मजबूत हुआ है.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट को 5.25 परसेंट पर स्थिर रखने का फैसला लिया है. इससे बाजार में तेजी के बीच कीमती धातुओं की कीमतें बढ़ी हैं.
देश के बडे़ शहरों में सोने-चांदी के दाम
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,53,540 रुपये है. यहां 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 1,40,745 रुपये है. दिल्ली में चांदी की कीमत 2,44,100 रुपये प्रति किलोग्राम है.
मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 1,53,810 रुपये और 1, 40,993 रुपये प्रति 10 ग्राम है. यहां चांदी की कीमत 2,44,520 रुपये प्रति किलोग्राम है.
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,54,260 रुपये है. यहां 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,40,400 रुपये है. चेन्नई में चांदी की कीमत 2,45,230 रुपये प्रति किलोग्राम है.
कोलकाता में आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,950 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,350 रुपये है. यहां चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 2,49,900 रुपये है.

