Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार ‘बाउंस बैक’,एक झटके में चांदी इतने के पार, क्या निवेश का सही मौका?

Gold Silver Price Today: अगर आप पिछले कुछ दिनों से सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे थे और कीमतें के गिरने का इंतेजार कर रहे थे, तो बुधवार की सुबह आपके लिए थोड़ी महेगी खबर लेकर आई है. सर्राफा बाजार में लंबे समय से जारी भारी उठापटक के बीच एक बार फिर दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. खासतौर पर चांदी में आज ऐसी तेजी आई है कि खरीदारों के पसीवने छूट गए हैं.

चांदी के आज के दाम
चांदी में आई ‘रॉकेट’ जैसी तेजी हैरान करने वाली बात यह है कि बुधवार को जैसे ही बाजार खुला, चांदी की कीमतों ने सीधा 8,200 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई. 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी, जो पिछले कारोबारी दिन 2,52,548 रुपये पर बंद हुई थी, वह बुधवार को सीधे 2,60,838 रुपये के स्तर पर खुली. यानी सिर्फ ओपनिंग के वक्त ही एक किलो चांदी 8,290 रुपये महंगी हो गई.

सोने में भी आई तेजी
सोना भी नहीं रहा पीछे सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि पीली धातु यानी सोने के तेवर भी बुधवार को काफी तीखे नजर आए. 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना बाजार खुलते ही 1,633 रुपये महंगा हो गया. मंगलवार को जो 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 1,56,803 रुपये पर बंद हुआ था, वह बुधवार सुबह उछलकर 1,58,436 रुपये के पार जा पहुंचा. शादियों के सीजन के बीच सोने की कीमतों में आया यह बदलाव मध्यम वर्ग की जेब पर सीधा असर डाल सकता है.

क्या अब भी सस्ती है चांदी?
भले ही आज कीमतों में उछाल आया हो, लेकिन अगर हम बीते 29 जनवरी के रिकॉर्ड स्तर से तुलना करें, तो तस्वीर थोड़ी अलग नजर आती है. जनवरी के अंत में कीमतें अपने शिखर पर पहुंचने के बाद अचानक क्रैश हुई थीं. उस हाई लेवल के मुकाबले देखें तो चांदी अभी भी करीब 1.60 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है.

जानकारों का मानना है कि बाजार में इस तरह का उतार-चढ़ाव वैश्विक अनिश्चितताओं की वजह से बना हुआ है, इसलिए निवेश करने से पहले बाजार की चाल को समझना बहुत जरूरी है.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1