Gold Silver Rate 18 February

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव हुए कम, जानिए आज आपके शहर में कितना है रेट

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बुधवार, 18 फरवरी के कारोबारी दिन भी दोनों बहुमूल्य धातुओं की कीमत में गिरावट है. डॉलर की मजबूती और वैश्विक स्तर पर जारी जियोपॉलिटिकल तनाव में आई कमी के संकेत का सीधा असर सर्राफा बाजार में दिख रहा है.

बीते दो कारोबारी दिनों में 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) करीब 3500 रुपये टूट गया है. भारत में शादियों का सीजन चल रहा हैं, ऐसे में सोने-चांदी में आई गिरावट से लोगों को राहत मिली है. आइए जानते हैं, आज आपके शहर में सोना-चांदी का ताजा रेट क्या हैं….

चांदी की कीमत

देश के महानगर दिल्ली, मंबई, कोलकाता और चेन्नई में चांदी के दाम गिर गए है. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी आज 2,550 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 25,500 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,600 रुपये चल रही है.

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,54,350 रुपए
22 कैरेट – 1,41,500 रुपए
18 कैरेट – 1,15,800 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,54,200 रुपए
22 कैरेट – 1,41,350 रुपए
18 कैरेट – 1,15,650 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,55,240 रुपए
22 कैरेट – 1,42,300 रुपए
18 कैरेट – 1,21,800 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,54,200 रुपए
22 कैरेट – 1,41,350 रुपए
18 कैरेट – 1,15,650 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,54,250 रुपए
22 कैरेट – 1,41,400 रुपए
18 कैरेट – 1,15,700 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,54,350 रुपए
22 कैरेट – 1,41,500 रुपए
18 कैरेट – 1,15,800 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,54,250 रुपए
22 कैरेट – 1,41,400 रुपए
18 कैरेट – 1,15,700 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,54,200 रुपए
22 कैरेट – 1,41,350 रुपए
18 कैरेट – 1,15,650 रुपए

भारत में शादी सीजन में सोने-चांदी की जमकर खरीदारी की जाती हैं. इन धातुओं को शुभ माना जाता है. इसके साथ ही सोने-चांदी का सांस्कृतिक और भावनात्मक जुड़ाव भी लोगों से होता हैं.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1