Gold Price Today: बीते कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में तेज हलचल देखने को मिल रही थी और बाजार में लगातार तेजी बनी हुई थी. गुरुवार को इनकी कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया, लेकिन इसके बाद शुक्रवार को रफ्तार थम गई. इस गिरावट के पीछे निवेशकों की मुनाफावसूली, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव न करने को मुख्य वजह माना जा रहा हैं.
इसका असर सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखने को मिला. कॉमेक्स पर चांदी पहले 119 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर तक पहुंची थी, लेकिन गिरावट के बाद यह 85.250 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.
वहीं सोना, जो 5500 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया था, अब फिसलकर 4,879.60 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है. आइए जानते हैं, आपके शहर में आज सोना किस भाव पर बिक रहा हैं….
आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)
दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,730 रुपए
22 कैरेट – 1,47,350 रुपए
18 कैरेट – 1,20,590 रुपए
मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,580 रुपए
22 कैरेट – 1,47,200 रुपए
18 कैरेट – 1,20,440 रुपए
चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,62,550 रुपए
22 कैरेट – 1,49,000 रुपए
18 कैरेट – 1,28,000 रुपए
कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,580 रुपए
22 कैरेट – 1,47,200 रुपए
18 कैरेट – 1,20,440 रुपए
अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,630 रुपए
22 कैरेट – 1,47,250 रुपए
18 कैरेट – 1,20,490 रुपए
लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,730 रुपए
22 कैरेट – 1,47,350 रुपए
18 कैरेट – 1,20,590 रुपए
पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,630 रुपए
22 कैरेट – 1,47,250 रुपए
18 कैरेट – 1,20,490 रुपए
हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,580 रुपए
22 कैरेट – 1,47,200 रुपए
18 कैरेट – 1,20,440 रुपए
शनिवार के कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली थी. जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
हालांकि, पिछले कारोबारी दिन में हुई जोरदार गिरावट से थोड़ी राहत जरूर मिली है. सोना भारतीयों के लिए केवल एक निवेश का विकल्प नहीं है. यहीं भारतीय मान्यताओं से गहराई से जुड़ा हुआ है. साथ ही लोग सोने से भावनात्मक रिश्ता भी रखते हैं.

