चीन के वुहान शहर में खेले जा रहे 7वें मिलिट्री वर्ल्ड गेम्स से भारत के लिए बेहद शानदार ख़बर आ रही है। आपको बता दें कि दिव्यांग पुरुष शॉटपुट IF-1 वर्ग में अनीश कुमार ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। इससे पहले आनंदन गुनासेकरण ने दिवयांगों की 100 मीटर पुरुष IT1 में गोल्ड मेडल जीता था। ये पहली बार है जब चाइना को मिलिट्री वर्ल्ड गेम्स की मेज़बानी का मौक़ा मिला है, साथ ही साथ चाइना में होने वाली ये अब तक की सबसे बड़ी सैन्य प्रतियोगिता है। जिसमें 140 देशों के क़रीब 10 हज़ार एथलीट हिस्सा ले रहे हैं और कुल 27 खेलों में पदक की होड़ लगी है।
Related Posts
ऋषभ पंत के लिए खतरे की घंटी हैं ये 3 युवा विकेटकीपर
By
Editor desk
/ August 21, 2019
नेशनल डोप टेस्टिंग लैब सस्पेंड
By
Beena Rai
/ August 23, 2019
विराट कोहली को लगता है प्रैक्टिस सेशन में डर!
By
Beena Rai
/ August 24, 2019
