Multi Commodity Exchange

सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट,जानिए महानगरों में कितना चल रहा प्रति 10 ग्राम सोने का रेट

सोने और चांदी की कीमत में सोमवार को शुरुआती रुझानों में गिरावट दर्ज की गई। वायदा बाजार में दोनों ही बहुमूल्य धातुओं के दाम लुढ़क गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स में सुबह 10:15 बजे सोने का भाव 5 जून 2026 की डिलीवरी अनुबंध के लिए बीते सत्र के मुकाबले 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,51,686 रुपये प्रति 10 ग्राम पर लुढ़क गया। इसी समय, चांदी की वायदा कीमत भी 5 मई 2026 की डिलीवरी अनुबंध के लिए 2.10 प्रतिशत घटकर ₹2,38,163 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

महानगरों में सोने का हाजिर भाव आज
देश के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमतों में अंतर देखने को मिला है। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताज़ा रेट इस प्रकार हैं:

दिल्ली

24 कैरेट सोना ₹15,261 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹13,990 प्रति ग्राम और 18 कैरेट ₹11,449 प्रति ग्राम पर उपलब्ध है।

मुंबई
24 कैरेट सोना ₹15,246 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹13,975 प्रति ग्राम और 18 कैरेट ₹11,434 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

कोलकाता
यहां भी सोने के दाम मुंबई जैसे ही रहे। 24 कैरेट ₹15,246, 22 कैरेट ₹13,975 और 18 कैरेट ₹11,434 प्रति ग्राम दर्ज किया गया।

चेन्नई
चेन्नई में सोना थोड़ा महंगा रहा। 24 कैरेट सोना ₹15,338 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,060 प्रति ग्राम और 18 कैरेट ₹11,730 प्रति ग्राम पर पहुंच गया।

बेंगलुरु
यहां भी मुंबई और कोलकाता जैसे ही रेट देखने को मिले। 24 कैरेट ₹15,246, 22 कैरेट ₹13,975 और 18 कैरेट ₹11,434 प्रति ग्राम पर सोना बिक रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट
tradingeconomics के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में लगभग 2% की गिरावट दर्ज की गई और यह 4,700 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया। पिछले सप्ताह की तेजी के बाद यह गिरावट तब आई जब अमेरिका द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध लगाने की योजना और ईरान के साथ वार्ता विफल होने से वैश्विक ऊर्जा संकट को लेकर चिंताएं बढ़ गईं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1